फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   small screen's new blast in new year

नए साल में छोटे पर्दे पर बड़ा धमाल

Tue, 01 Jan 2013 04:56 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
नई दिल्ली/आईएएनएस Updated Tue, 01 Jan 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
small screen's new blast in new year

छोटा परदे की दुनिया नए साल में अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन की बड़ी योजनाओं के साथ तैयार है। नए साल में टीवी कार्यक्रमों की कहानियों में बहुत से नए बदलाव किए जाएंगे।

विज्ञापन


नए साल में टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी)और 'इंडियन आइडल' के नए संस्करणों का प्रसारण किया जाएगा। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन केबीसी के सांतवें संस्करण में प्रस्तोता के रूप में वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


मशहूर कुकरी शो 'मास्टरशेफ इंडिया' का प्रसारण भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर इस बार कार्यक्रम की निर्णायक मंडल में शामिल होंगे।

युवाओं का लोकप्रिय कार्यक्रम 'रोडीज' 'इमोशनल अत्याचार' और 'बिग स्विच' भी अपने नए कलेवर में टीवी पर लौटेंगे।

छोटे पर्दे के धारावाहिक भी नए बदलावों और ताजगी के साथ नए साल में पदार्पण करेंगे। इसके अलावा कई नए धारावाहिक भी अपनी पारी की शुरुआत करेंगे।

नए साल में टीवी के दर्शकों को कई नए धारावाहिक और रियैलिटी शो देखने को मिलेंगे। ब्रिटिश रियैलिटी शो 'कम डाइन विद मी' के भारतीय संस्करण 'वेलकम : बाजी मेहमान नवाजी की' का प्रसारण जल्द ही शुरू होने वाला है। मशहूर टीवी कलाकार राम कपूर कार्यक्रम के प्रस्तोता होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता तुषार कपूर हास्य कार्यक्रम 'नौटंकी' के निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगे।

इसके अलावा कई नए धारावाहिक भी प्रसारण की कतार में हैं। सोनी चैलन पर दो नए धारावाहिक 'अमिता का अमित' और 'साजन' जबकि सब टीवी पर 'तोता वेड्स मैना' और 'हम आपके हैं इन लॉज' का प्रसारण जल्द ही शुरू होगा।

जी टीवी पर पारिवारिक धारावाहिक 'हाउस वाइफ है.सब जानती है' भी अभी शुरू ही हुआ है। वहीं कलर्स पर 'संस्कार..धरोहर अपनों की' प्रसारित होने वाला है।

इस तरह नए साल में दर्शकों के पास छोटे पर्दे पर मनोरंजन के बड़े विकल्प होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed