फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Siddharth Shukla weird behaviour with Kunal Verma can throw him out from the show Dil Se Dil tak

सिद्धार्थ ने एक बार फिर से दिखाए तेवर, क्या सीरियल 'दिल से दिल तक' से हो जाएंगे बेघर?

Sat, 12 Aug 2017 03:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 12 Aug 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharth Shukla weird behaviour with Kunal Verma can throw him out from the show Dil Se Dil tak
सिद्धार्थ शुक्ला
टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अट्रैक्टिव लुक और टशन के लिए जाने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर से अपने खराब बिहेवियर की वजह से सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो उन्हें तुनक मिजाज नेचर की वजह से शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है साथ ही काफी इंसरल्ट भी की गई है। हालांकि इस बात पर सीरियल 'दिल से दिल तक' के निर्माताओं की तरफ से मुहर नहीं लगी है।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो कुछ दिन पहले सीरियल के मुख्य किरदार सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, कुनाल वर्मा, और जैस्मिन भसीन पार्टी कर रहे थे। तभी शराब के नशे में सिद्धार्थ ने कुनाल को कुछ ऐसा कह दिया कि उन्हें बुरा लग गया। इसके अलावा सिद्धार्थ ने कुनाल के साथ गाली गलौच भी किया। जिसके बाद कुनाल ने शो के प्रोड्यूसर्स से सिद्धार्थ की शिकायत की और ये मामला काफी बढ़ गया।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि सीरियल 'दिल से दिल तक' की प्रोजेक्ट हेड शीतल सेट पर आईं और उन्होंने सिद्धार्थ को जमकर लताड़ा। यहां तक की उन्होंने सिद्धार्थ को सेट छोड़कर जाने को भी कहा। जिसके बाद अगली शूटिंग के लिए उन्हें सेट पर नहीं बुलाया गया और तभी से ऐसे कयास लगाए जा रहें हैं कि उनकी जगह किसी और एक्टर को शो में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि सिद्धार्थ ने अपने किसी को-एक्टर के साथ इस तरह का बर्ताव किया हो। कुछ दिन पहले भी उन्होंने अपने इसी नेचर की वजह से शो के प्रोड्यूसर्स से मांफी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed