फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Siddhaanth Vir Surryavanshi Daughter diza wrote an emotional post for father share old photos

Siddhaanth Surryavanshi: पिता को याद कर भावुक हुई बेटी, पोस्ट शेयर कर लिखा- आपसे किए वादे पूरे नहीं कर पाऊंगी

Tue, 15 Nov 2022 02:26 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 15 Nov 2022 02:26 PM IST
सार

डिजा सूर्यवंशी ने अपने पिता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता की याद में हाथ पर टैटू भी बनवाया है। 

विज्ञापन
Siddhaanth Vir Surryavanshi Daughter diza wrote an emotional post for father share old photos
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, डिजा - फोटो : Instagram

विस्तार

टीवी के जाने माने अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के आकस्मिक निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। 46 साल की उम्र में अभिनेता के निधन से उनके परिवार का बुरा हाल है। 11 नवंबर को अभिनेता का जिम में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था। सिद्धांत के अचानक निधन हो जाने से उनकी पत्नी, बच्चे और परिवार के सभी सदस्य टूट चुके हैं। वहीं, अब अभिनेता की बेटी डिजा ने अपने पिता के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया और इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका बताया है। इतना ही नहीं डिजा ने अपने पिता के लिए हाथ पर टैटू भी बनवाया है। 

विज्ञापन

डिजा सूर्यवंशी ने अपने पिता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को साझा किया है। डिजा ने बताया है कि कैसे उनके पिता ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया है। डिजा ने लिखा, ‘मुझे अभी तक नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करूं। मैं इसे अपने बारे में बनाना नहीं चाहती, लेकिन मेरा पूरा अस्तित्व ही सुन्न हो गया है। मैं आपके लिए ओवर पजेसिव और प्रोटेक्टिव थी। इस पोस्ट के आखिरी वीडियो मैं आपको आपकी मां से दूर कर रही हूं, क्योंकि मेरे पापा को कोई नहीं छू सकता, वो केवल मेरे हैं। आप हमेशा सबसे बेस्ट फ्रेंड रहेंगे। आपने मेरी हर परेशानी को सुना, लड़कों से जुड़े मामलों में मुझे सलाह देते थे, आधी पुरुष आबादी को खत्म करने की धमकी दी और हमेशा मुझे बताया कि मैं आपका गर्व हूं।’

Sunil Grover: कपिल का शो छोड़ने के बाद सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे सुनील ग्रोवर, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे डिजा ने लिखा, ‘आपने मुझे महसूस कराया कि मैं जीवन में कुछ भी और सब कुछ करने में सक्षम हूं। ऐसे कई वादे हैं जो मैंने आपसे भविष्य के लिए किए हैं जिन्हें मैं कभी पूरा नहीं कर पाऊंगी। लेकिन मैं एक जानती हूं कि मैं आपको गर्व महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत करना कभी बंद नहीं करूंगी। आपने मुझे हमेशा यह बताया कि मैं चाहे जो भी करूं, छोटा या बड़ा, आपका सिर गर्व और खुशी के साथ ऊंचा होता है। आप फिजीकली यहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन मेरी उपलब्धियों पर आप मुस्कुराएंगे और कहेंगे, मेरी गुंडी रानी कितनी बड़ी हो गई पप्पू का दिल गर्व से भर गया है आई लव यू माय गुगली।

Aamir Khan: अगले महीने बड़े पर्दे पर लौटेंगे आमिर खान, रेवती ने बताई ‘सलाम वेंकी’ से जुड़ने की पूरी कहानी
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by diz<33 (@diza.suryavanshi)

विज्ञापन

डिजा ने कहा, ‘आपने मुझे बहुत सारे निकनेम दिए हैं, जो मुझे शर्मिंदा करते थे, काश आप फिर से उन नामों से मुझे पुकारते। आई लव यू अप्पा, माय फैटी माय ओल्डी जो बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट थे। आपने कहा था कि मैं वह पिता हूं जो 60 साल की उम्र में भी रॉकिंग और स्मोकिंग हॉट होगा। मैं आप पर हंसी लेकिन मेरी इच्छा है कि आप मुझे गलत साबित करने के लिए यहां हों। आई मिस यू अप्पा प्लीज खुश रहो और मेरा मार्गदर्शन करते रहो क्योंकि मुझे पता है कि मुझे आपकी जरूरत होगी।’ वहीं, डिजा ने अपने पिता के लिए एक टैटू भी अपने हाथ पर बनवाया है। डिजा ने लिखवाया है, Daddy's Demon। 
Anushka Sharma: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड माइकल कॉर्स से अनुष्का का करार, भारत में बनीं इसकी ब्रांड एंबेसडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed