{"_id":"615479848ebc3e0de3495bc2","slug":"shweta-tiwari-hospitalised-due-to-weakness-and-low-blood-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ: अस्पताल में एडमिट हुईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी, कमजोरी और बीपी के कारण बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हेल्थ: अस्पताल में एडमिट हुईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी, कमजोरी और बीपी के कारण बिगड़ी तबीयत
Wed, 29 Sep 2021 08:09 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:09 PM IST
सार
टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता तिवारी को कमजोरी और निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। श्वेता तिवारी के टीम का कहना है कि अभिनेत्री ठीक हो रही हैं और जल्द ही घर लौट आएंगी।
विज्ञापन
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता तिवारी को कमजोरी और निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। श्वेता तिवारी की टीम का कहना है कि अभिनेत्री ठीक हो रही हैं और जल्द ही घर लौट आएंगी। बताया जा रहा है कि अत्यधिक यात्रा और मौसम में बदलाव के कारण वो पर्याप्त आराम नहीं ले पाईं, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ी।
विज्ञापन
श्वेता तिवारी की टीम का कहना है कि वो लगातार ट्रैवल कर रही थीं जिस कारण उनको कमजोरी महसूस हुई, तब जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि श्वेता इस गर्मी की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में थीं, जहां उन्होंने कई अन्य टेलीविजन सितारों के साथ खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन की शूटिंग की थी।
विज्ञापन
इस साल के शुरुआत में अपनी निजी जिंदगी के कारण भी श्वेता तिवारी ने सुर्खियां बटोरी थीं। उनसे अलग हुई उनके पति अभिनव कोहली ने उन पर बेटे से अलग करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब श्वेता दक्षिण अफ्रीका में थी उन्होंने अपने बेटे को एक अज्ञात स्थान पर छोड़ दिया। हालांकि, श्वेता का कहना था कि उन्होंने देश से बाहर जाने से पहले अभिनव को अपने बेटे के ठिकाने के बारे में बता दिया था। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी रोजी: द केसर चैप्टर से एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन