Fact Check: श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह ने की शादी? जानें वायरल तस्वीर का सच
बीते दिनों सोशल मीडिया पर विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी की शादी की तस्वीरें वायरल हुईं। इसे देखकर हर कोई दंग रह गया। हालांकि, इस फोटो की सच्चाई क्या है? आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-
विस्तार
अभिनेत्री श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह के प्रशंसक बीते दिनों दंग रह गए। दरअसल, श्वेता और आदित्य की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुईं। इन फोटोज में विशाल और श्वेता एक शादीशुदा जोड़े के रूप में नजर आएं। हालांकि, इस हैरान करने वाली फोटो के पीछे की सच्चाई क्या है? आइए जान लेते हैं-
मॉर्फ्ड हैं तस्वीरें
आजकल डिजिटल युग में रियल और फेक का अंतर कर पाना मुश्किल है। यही कारण है कि विशाल और श्वेता की वायरल तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने इसे रियल मान लिया और तरह-तरह की टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। हालांकि, फोटो पर अगर थोड़ा अच्छे से गौर फरमाएं तो साफ होता है कि यह फेक है और इसे किसी ने एडिट करके बनाया है। विशाल और श्वेता ने शादी नहीं की है और दोनों अपने-अपने निजी जीवन में व्यस्त हैं।वायरल तस्वीरों पर विशाल की दो टूक
वहीं, इन वायरल तस्वीरों पर विशाल आदित्य सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है। अभिनेता ने कहा है कि उन्हें इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वास्तव में उन्हें ये मजाकिया लगीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह श्वेता को 'मॉम' कहकर बुलाते हैं। विशाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शादी की नकली तस्वीरें भी देखीं और खूब हंसे भी। उन्होंने कहा कि उन्हें श्वेता के साथ अपने रिश्ते पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत महसूस नहीं होती। क्योंकि लोग जो भी सोचना चाहें सोचेंगे, भले ही उनकी स्पष्टीकरण की टिप्पणी कुछ भी हो।
श्वेता को मॉम कहते हैं विशाल
अभिनेता ने कहा, 'श्वेता और मैं हमारे बंधन की सच्चाई जानते हैं। मुझे दूसरों की राय की परवाह क्यों करनी चाहिए? जो कोई भी हमें जानता है वह समझता है कि मैं उन्हें मॉम कहता हूं और हम एक मजबूत बंधन साझा करते हैं।' उन्होंने कहा कि इस तरह की फर्जी तस्वीरें और अफवाहें उन्हें परेशान नहीं करती हैं और इस तरह की नौटंकियों से श्वेता के साथ उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें
यह पहली बार नहीं है कि श्वेता और विशाल के रिश्ते के बारे में अफवाहें ऑनलाइन सामने आई हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों अपने करीबी रिश्ते और सोशल मीडिया टिप्पणियों के कारण नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। जानकारी हो कि श्वेता तिवारी ने पहली शादी राजा चौधरी से रचाई थी, जिससे उनकी बेटी पलक तिवारी हैं। हालांकि, साल 2007 में अभिनेत्री ने राजा पर घरेलू हिंसा और मानसिक यातना का आरोप लगाने के साथ तलाक का एलान कर दिया। इसके बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन उनके बेटे रेयांश के जन्म के तुरंत बाद शादी में समस्याएं पैदा हो गईं और यह रिश्ता साल 2019 में एक गंदे मोड़ पर खत्म हो गया।
Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने कसा बग्घा जी के लिए तंज, बोले- 'ये चाय पिलाकर वोट लेने वाला काम बाहर'