Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने कसा बग्घा जी के लिए तंज, बोले- 'ये चाय पिलाकर वोट लेने वाला काम बाहर'
बिग बॉस 18 में तजिंदर बग्घा और करणवीर के बीच तीथी बहस देखने को मिली, जब रवि किशन ने अपने स्पेशल एपिसोड में तजिंदर बग्घा से सवाल किए।
विस्तार
करणवीर मेहरा और तजिंदर बग्घा के बीच शुक्रवार के वार में रवि किशन के सामने तीखी बहस हो गई। इस शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें रवि किशन तजिंदर बग्घा पर इल्जाम लगाते नजर आ रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि तजिंदर बग्घा आप जबरदस्ती इस ग्रुप का हिस्सा बनना चाह रहे हैं।
करणवीर ने कहा कि बग्घा जी कोने कोने की बात करते हैं। खुद भी यही करके आए थे कि उन्हें आठ वोट मिलेंगे। ये चाय पिलाकर वोट लेने वाला काम बाहर होगा, यहां नहीं। यहां पर काम करना पड़ेगा, झूठे बर्तन भी धोना पड़ेगा और बाथरूम भी साफ करना पड़ेगा। इस पर तजिंदर बग्घा कहते हैं टाइम गॉज के असली मालिक तो यही हैं, यही असली डायरेक्शन दे रहे हैं। यही बताते हैं क्या होगा क्या नहीं। इस पर करणवीर कहते हैं कि तुम मत बताओ क्या करना है..क्या नहीं करना है..समझ गए।
AR Rahman: तलाक के बाद एआर रहमान ने साझा की पहली पोस्ट, जाहिर की इस बात की खुशी
बिग बॉस के घर में हाल ही में नए टाइम गॉड बनाने को लेकर टास्क हुआ था। इसमें तजिंदर बग्घा और करणवीर मेहरा के अलावा ईशा सिंह, दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा प्रतिभागी बने। घर के नए टाइम गॉड के पद पर दिग्विजय राठी का चुनाव किया गया है। इस टाक्स के दौरान हुई कुछ बातों को लेकर ही रवि किशन ने तजिंदर बग्घा से सवाल किए।