{"_id":"58b3ec554f1c1bf944830935","slug":"shweta-basu-prasad-met-an-accident-at-the-set-of-chandranandini","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रनंदनी के सेट पर श्वेता के साथ हुआ भयानक हादसा, सिर पर लगी गंभीर चोट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
चंद्रनंदनी के सेट पर श्वेता के साथ हुआ भयानक हादसा, सिर पर लगी गंभीर चोट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Feb 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
चंद्रनंदनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के पॉपुलर शो चंद्रनंदनी की टीआरपी इन दिनों काफी अच्छी चल रही है। एकता कपूर जो भी शो बनाती हैं उसकी टीआरपी का बढ़ना तो लाजमी है। लेकिन इस बार शो के सेट से एक बुरी खबर आ रही है। शो की लीड एक्ट्रेस श्वेता बसु शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गईं। बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता सीढ़ियों से उतर रही थीं और उनका पैर फिसल गया। इसके चलते वो लुढ़कती हुई नीचे आ गईं। इससे उनके सिर में चोट लग गई और आंखों में भी सूजन आ गई।
प्रोडक्शन की टीम उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर्स ने उन्हें दो हफ्ते तक शूट ना करने और स्टंट से दूर रहने की सलाह दी है। हादसे की वजह की बात करें तो चंद्रनंदनी के सेट पर बहुत सारे दियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस सीढ़ी से वो उतर रही थीं वहां भी काफी दिए जल रहे थे जिससे तेल रिस रहा था। तेल की वजह से ही उनका पैर फिसल गया और वो गिर पड़ीं।
बता दें कि श्वेता जल्द ही बड़े परदे पर भी नजर आएंगी। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में श्वेता का अहम किरदार होगा। फिल्म में श्वेता आलिया की छोटी बहन होंगी। श्वेता ने टीवी शो 'कहानी घर घर की' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा श्वेता का नाम सेक्स रैकेट में भी आ चुका है।