{"_id":"571218844f1c1b61514a6abd","slug":"shubhangi-atre-to-replace-shipla-shinde-as-angoori-bhabhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंगूरी भाभी' की होगी वापसी, शुभांगी अत्रे लेंगी शिल्पा शिंदे की जगह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'अंगूरी भाभी' की होगी वापसी, शुभांगी अत्रे लेंगी शिल्पा शिंदे की जगह
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Apr 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अंतराल के बाद टेलीविजन की सर्वाधिक लोकप्रिय भाभी लौट आई हैं। तिवारी (रोहिताश्व गौड़) और विभूति (आसिफ) दोनों ही सांसें रोककर अंगूरी का इंतजार कर रहे हैं और उनकी प्रार्थनाओं का फल मिल गया है। अंगूरी जल्द ही उनकी जिंदगी में लौटेंगी।
हालांकि, काफी अटकलों के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि चर्चित टेलीविजन अभिनेत्री शुभांगी अत्रे टीवी के मशहूर सिटकाॅम भाभी जी घर पर हैं! में अंगूरी भाभी का किरदार निभाएंई। इससे पहले खबर ये भी थी कि अंगूरी के लिए शिल्पा शिंदे की जगह रश्मी देसाई या शीतल खंडाल लेंगी लेकिन अब शुंभागी का नाम तय हुआ है।
निर्माता बेनेफर कोहली ने कहा, ‘‘शुभांगी मासूमियत और आकर्षण का आदर्श मिश्रण हैं। वह शानदार अभिनेत्री हैं और मुझे लगता है कि वह एक बेमिसाल अंगूरी भाभी बनेंगी तथा सभी लोगों का दिल आसानी से जीत लेंगी। मैं बस यही कह सकती हूं कि खुद फैसला करने के लिये इंतजार करें और देखें।‘‘
विज्ञापन
खास बात ये भी है कि शिल्पा शिंदे ने जब सीरियल चिड़ियाघर में कोयल का किरदार छोड़ा था तब भी शुभांगी ने ही उनकी जगह ली थी। देखते हैं अंगूरी के किरदार में शुंभागी कितनी जमती हैं।