शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती में पड़ी दरार, शो ‘लॉकअप 2’ में जमकर हुआ हंगामा; देखें वायरल वीडियो
Shivangi Joshi And Harshad Chopda: टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी और अभिनेता हर्षद चोपड़ा की दोस्ती में रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के कारण दरार पड़ गई है। जानिए, आखिर इनके बीच ऐसा क्या हुआ?
विस्तार
हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में हर्षद चोपड़ा से शिवांगी जोशी नाराज हो गईं। दरअसल, इस रियलिटी शो में खुद को सेफ रखने के कारण दोनों की दोस्ती में दरार पड़ चुकी है। शिवांगी को शो में सपोर्ट कर रहे हर्षद चोपड़ा ने अब खुद को अहमियत दी है। इस वजह से शिवांगी को शो में नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन पर शो से बाहर निकलने की तलवार लटकने लगी है। इस बात का असर शिवांगी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती पर पड़ा है।
शिवांगी और हर्षद का आमना-सामना
शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी एक टास्क कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच नोक-झोंक हुई। शिवांगी ने टास्क वाले कमरे से बाहर जाने का फैसला लिया। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि हर्षद चोपड़ा बाकी प्रतियोगियों को कहते थे कि वह शिवांगी के लिए पिछले टास्क में हार गए थे। इस पर शिवांगी ने कहा कि वे दोनों खुद के लिए खेल रहे थे। इस बात की नाराजगी शिवांगी ने हर्षद चोपड़ा के सामने भी जाहिर की।
विज्ञापन विज्ञापन
फिनाले एपिसोड में पहुंचे ये सेलेब्स
शो ‘लॉकअप 2’ की बात करें तो अब इसमें राम कपूर, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा जैसे सेलेब्स ही बचे हैं। जल्द ही इस शो का फिनाले एपिसोड भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। अब तक पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी शो से बाहर हो चुकी हैं।
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।