फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   shivam khajuria reveals why he quit kumkum bhagya show and now will join news show yeh rishta kya kehlata hai

Shivam Khajuria: शिवम खजुरिया ने बताया कुमकुम भाग्य छोड़ने का कारण, अब स्टार प्लस के इस चर्चित शो में आएंगे नजर

Thu, 02 Nov 2023 04:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 02 Nov 2023 04:41 PM IST
सार

टीवी पर 'कुमकुम भाग्य' की दीवानगी सालों-साल से बरकरार है। इस शो में काम करने वाला हर किरदार काफी पॉपुलर हो जाता है। हालही में इस शो के चर्चित कलाकार शिवम खजुरिया ने इस शो को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
shivam khajuria reveals why he quit kumkum bhagya show and now will join news show yeh rishta kya kehlata hai
शिवम खजुरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी पर 'कुमकुम भाग्य' की दीवानगी सालों-साल से बरकरार है। इस शो में काम करने वाला हर किरदार काफी पॉपुलर हो जाता है। हालही में इस शो के चर्चित कलाकार शिवम खजुरिया ने इस शो को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ उन्होंने यह भी खुलासा किया की क्यों उन्होंने शो 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा कहा और साथ ही उन्होंने शो छोड़ने का कारण भी बताया।

विज्ञापन

शो छोड़ने की बताई यह वजह 
शो छोड़ने को लेकर शिवम ने खुलासा किया कि वह 'कुमकुम भाग्य' में अपनी भूमिका से संतुष्ट नहीं थे और इसीलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा, "मेरा शो मन सुंदर खत्म होने के बाद, मुझे कुमकुम भाग्य में एक नेगेटिव रोल की पेशकश की गई थी। मैं बहुत उत्साहित था क्योंकि मुझे सुनाई गई भूमिका काफी रोमांचक थी। लेकिन शो में शामिल होने के बाद कई रचनात्मक बदलाव हुए और शो में लीप आने वाला था। मैंने इसे छोड़ने और नए अवसर तलाशने का फैसला किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

shivam khajuria reveals why he quit kumkum bhagya show and now will join news show yeh rishta kya kehlata hai
शिवम खजुरिया - फोटो : सोशल मीडिया

नए सीरियल में होगी एंट्री 
एक्टर ने कहा कि जब उन्होंने शो छोड़ा तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए उनकी बातचीत नहीं चल रही थी। लेकिन बाद में उनके साथ अच्छा हुआ और इस सीरियल में अच्छा खासा रोल मिल गया। एक्टर ने नए सीरियल में अपने रोल पर भी खुलासा किया।

विज्ञापन

नए सीरियल में कुछ ऐसा होगा नया किरदार 
अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं रोहित की भूमिका निभाते नजर आऊंगा। अरमान (शेजदा) और मैं शो में सौतेले भाई हैं और पोद्दार परिवार के बेटे हैं। मैं एलएलएम का छात्र हूं और हमेशा अपने भाई को देखता रहता हूं। मेरे पिता के साथ मेरे रिश्ते तनावपूर्ण हैं लेकिन मैं अपने भाई अरमान से प्यार करता हूं, भले ही वह मेरा सौतेला भाई हो।"

यह भी पढ़ें: रजनीकांत रिलीज करेंगे 'इंडियन 2' का इंट्रो वीडियो, इस दिन दिखाएंगे कमल हासन की फिल्म की पहली झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed