Bigg Boss 16: सिर पर तौलिया का घूंघट कर शिव की गर्लफ्रेंड बने अब्दू, दोनों की बॉन्डिंग ने लूटा फैंस का दिल
मेकर्स की तरफ से बिग बॉस का एक नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी मजेदार प्रतिक्रिया देते दिखे।
विस्तार
'बिग बॉस 16' में एक तरफ तो कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, हर रोज कोई न कोई कंटेस्टेंट आपस में भिड़ता नजर आता है। यहां तक कि कई बार बात गाली-गलौज और हाथापाई तक भी पहुंच जाती है। वहीं दूसरी तरफ कुछ घरवालों के बीच खूब दोस्ती देखने को मिल रही है। इन्हीं में से अब्दू और शिव ठाकरे के बीच का बॉन्ड सभी को काफी पसंद आता है। अब मेकर्स की तरफ से शो से एक नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अब्दू और शिव ठाकरे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी मजेदार प्रतिक्रिया देते दिखे।
अब्दू लीला बन अब्दू ने दिखाया जबरदस्त अंदाज
वीडियो में देखा जा सकता है कि अब्दू तौलिया को सिर पर ओढ़कर 'अब्दू लीला' बन गए हैं, और शिव ठाकरे संग फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों डांस करते हैं और शिव कहते हैं कि तुम मेरी ड्रीम गर्ल हो। वहीं अब्दू शिव से बड़ी नजाकत के साथ पूछते हैं कि क्या मुझे ड्राइव पर लेकर चलोगे। इसके बाद शिव ठाकरे ड्राइव करने की एक्टिंग करते हैं और अब्दू झटके के साथ उनपर गिर जाते हैं। इसके बाद शिव ठाकरे मस्ती भरे अंदाज में अब्दू से कहते हैं तुम बहुत सुंदर हो जिस पर छोटे भाईजान शिव ठाकरे को थप्पड़ जड़ देते हैं और दोनों हंसने लगते हैं।
शिव और अब्दू की दोस्ती पर दिल हार बैठे फैंस
शिव और अब्दू का ये मस्ती भरा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आखिर शिव ठाकरे को लड़की मिल ही गई। वहीं दूसरे ने लिखा, "क्यूट यार, ये दोस्ती ही जिंदगी का सबसे बेस्ट हिस्सा होती है।" एक अन्य ने लिखा, "इस बॉन्ड का एक अलग फैन बेस है, नजर न लगे।" बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।