फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shiv Kumar Subramaniam passes away, got popularity from television show mukti bandhan

Shiv Kumar Subramaniam : टीवी शो ‘मुक्ति बंधन’ से बनाई थी हर घर में पहचान, बेस्ट नेगेटिव रोल के लिए जीता था अवॉर्ड

Mon, 11 Apr 2022 12:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 11 Apr 2022 12:06 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का देर रात निधन हो गया है। सुब्रमण्यम ने फिल्मों में ही नहीं, टेलीविजन की दुनिया में भी अपना नाम चमकाया था। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी शो 'मुक्ति बंधन' से मिली थी। 

विज्ञापन
Shiv Kumar Subramaniam passes away, got popularity from television show mukti bandhan
शिव कुमार सुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का देर रात निधन हो गया है। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने उनके निधन की जानकारी दी। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है। सुब्रमण्यम ने फिल्मों में ही नहीं, टेलीविजन की दुनिया में भी अपना नाम चमकाया था। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी शो 'मुक्ति बंधन' से मिली, जिसने उन्हें हर घर में पहचान दिला दी थी। 

विज्ञापन

शिव कुमार सुब्रमण्यम ने साल 2011 में आए कलर्स के शो 'मुक्ति बंधन' में ईश्वरलाल मोतीलाल विरानी (मिस्टर आईएम विरानी) की भूमिका निभाई थी, जो भगवान से भी नहीं डरता था और एक सफल व्यक्ति बनने के लिए अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखता है। ये शो हरकिशन मेहता की नॉवेल 'मुक्ति बंधन' पर आधारित था। इस शो में सुब्रण्मयम के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shiv Kumar Subramaniam passes away, got popularity from television show mukti bandhan
शिव कुमार सुब्रमण्यम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, इसके लिए उन्हें इंडियन टेलीविजन एकेडिमी अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल का अवॉर्ड भी मिला था। हालांकि शो ज्यादा दिन अपना कमाल नहीं दिखा पाया और इसके समय में बदलाव कर इसे रात 11 बजे प्रसारित किया जाने लगा। इसके कुछ महीनों बाद शो को बंद ही कर दिया गया, लेकिन मिस्टर आईएम विरानी के किरदार ने शिव कुमार सुब्रमण्यम को पहचान दिला दी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि शिव कुमार सुब्रमण्यम टेलीविजन शो 'किस्मत' और 'प्रधानमंत्रीः आज के भारत की कहानी' का भी हिस्सा रहे थे। वहीं, आखिरी बार वह 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरश्वर' में सान्या मल्होत्रा के साथ दिखाई दिए थे। वहीं, इसके अलावा वह 'रॉकी हैंडसम', 'हिचकी', '2 स्टेट्स', 'कमीने' सहित कई फिल्मों में अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed