फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   shilpa shetty is out from nach baliye

शिल्पा शेट्टी की छुट्टी कर प्रियंका चोपड़ा बनी जज

Sat, 07 Mar 2015 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty is out from nach baliye

पिछले तीन सीजन से छोटे पर्दे के डांस रियलीटी शो नच बलिये में दर्शक शिल्पा शेट्टी को देख रहे थे। जिनका फिल्मी कैरियर ठहरा हुआ है।

विज्ञापन


सूत्र खबर लाए हैं कि शो के निर्माताओं ने अब शिल्पा की जगह प्रियंका चोपड़ा को लाकर ग्लैमर को कुछ बढ़ाने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि शिल्पा के ग्लैमर की चमक कम होते देख कर निर्माता नए चेहरे के प्रति आकर्षित हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार निर्माताओं ने पिछले दिनों शो को लेकर प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की और कहा कि वह शो की जज बन जाएं। हालांकि प्रियंका इन दिनों अपने कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने पूछा कि शो को कितना वक्त देना पड़ेगा। इस संबंध में बातचीत के बाद पता चला है कि प्रियंका हफ्ते में एक दिन निर्माताओं को देने के लिए तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे निर्माताओं के लिए प्रियंका हमेशा ही जज के रूप में पहली पसंद रही हैं क्योंकि उनकी फिल्म बर्फी के डायरेक्टर अनुराग बसु पहले हे ही शो के जज बने हुए हैं। ऐसे में प्रियंका के आने के बाद शो को और दर्शक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उधर नए सीजन में कौन-कौन से नाम होंगे, इस पर निर्माता खामोश हैं। मगर विवादास्पद सेलेब्रिटी कमाल आर खान के नाम की पुष्टि हो चुकी है।

वैसे कमाल के नाम पर लोग इसलिए नहीं चौंक रहे हैं कि यह शो एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं और उनकी फिल्म एक विलेन में कमाल काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed