फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sheezan khan sister falaq naaz to be seen in bigg boss ott season 2 read full details here

Falaq Naaz: सलमान के शो में शीजान खान की बहन दिखाएंगी जलवा, बिग बॉस ओटीटी में जाने का मिला मौका

Tue, 13 Jun 2023 09:29 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 13 Jun 2023 09:29 AM IST
सार

सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में लगातार अपडेट सामने आ रही है।

विज्ञापन
Sheezan khan sister falaq naaz to be seen in bigg boss ott season 2 read full details here
फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लिए लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। शो के कंटेस्टेंट्स के बारे में लगातार अपडेट सामने आ रही है। जिसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के तौर पर कई पॉपुलर सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में अंजलि अरोड़ा से लेकर अविनाश सचदेव जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

वहीं अब शो के बारे में मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार शो में पॉपुलर टीवी एक्टर शीजान खान की बहन और एक्ट्रेस फलक नाज भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। गौरतलब है कि फलक नाज ने तुनिषा शर्मा केस में अपने भाई को सपोर्ट करते हुए काफी लड़ाई लड़ी। एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए मीडिया में खुलकर बोला और उनकी लड़ाई लड़ी। वहीं अब जब शो में उनके हिस्सा लेने को लेकर खबरें आ रही हैं तो शो और भी दिलचस्प हो सकता है। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि एक्ट्रेस शो में हिस्सा लेंगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sheezan khan sister falaq naaz to be seen in bigg boss ott season 2 read full details here
शीजान खान, फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं दूसरी तरफ उनके भाई शीजान खान इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग कर रहे हैं। आए दिन खतरा मोल ले रहे हैं। वहां से सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। उनके को-कंटेस्टेंट्स भी उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में देखा गया था। लेकिन तुनिषा शर्मा मौत मामले में उनको गिरफ्तार कर लिया गया था और करीब 70 दिन बाद वो जेल से जमानत पर बाहर आए थे।

विज्ञापन

फलक ने कई टीवी शोज किए हैं लेकिन पहली बार किसी रियलिटी शो या वेब शो में नजर आएंगी। फलक मेरठ की रहने वाली है, लेकिन बाद में अपनी मां शहनाज, बहन शफाक और भाई के साथ मुंबई आ गई।

यह भी पढ़ें: क्या आपने स्मोकिंग छोड़ दी है? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया ऐसा जवाब कि बंद हो गई बोलती
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed