फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shamita Shetty appreciates Rohit Shetty

शमिता ने की रोहित की तारीफ, कहा- आपके बिना मैं नहीं कर पाती...

Sat, 18 Aug 2018 09:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Shamita Shetty appreciates Rohit Shetty
रोहित और शमिता शेट्टी

फिल्म 'मोहब्बतें' की अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने फिल्मकार रोहित शेट्टी की जमकर तारीफ की है। रियलिटी टेलीविजन शो ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 9 में भाग ले रहीं शमिता ने प्रतियोगियों को सहयोग देने के लिए रोहित की प्रशंसा में कसीदे कढ़े। 

विज्ञापन


बड़े पर्दे पर काफी दिनों से नहीं दिख रहीं अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ट्वीट कर रोहित की वाहवाही में एक पोस्ट भी लिखी। उन्होंने लिखा कि ‘आखिरकार शो की शूटिंग पूरी हुई। मुझे नहीं लगता कि मैं आपके निरंतर प्रोत्साहन, अनुभव और सलाह के बिना इनमें से किसी भी स्टंट को पूरा कर पाती। रोहित शेट्टी को धन्यवाद। आप वाकई इस शो की धरोहर हैं।’ 
विज्ञापन


शमिता के साथ शो में भारती सिंह, आदित्य नारायण, एली गोनी और अविका गौर जैसे प्रतियोगी शामिल हैं। इस शो की शूटिंग दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेटीना में हुई है। बताते चलें कि शमिता बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। खतरों के खिलाड़ी में सेलेब्रिटी को कुछ खतरनाक स्टंट करने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed