फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shalin Bhanot got injured on the set of Bekaboo as per Reports

Shalin Bhanot: 'बेकाबू' के सेट पर घायल हुए शालीन भनोट, शरीर पर आई भयंकर चोट

Sat, 18 Mar 2023 09:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Mar 2023 09:32 PM IST
सार

इस शो में शालीन राक्षस की भूमिका में हैं। वहीं, उनके अपोजिट ईशा सिंह हैं। एकता कपूर के इस शो में शिवांगी जोशी भी कैमियो रोल में दिखने वाली हैं।

विज्ञापन
Shalin Bhanot got injured on the set of Bekaboo as per Reports
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह बेकाबू के सेट पर घायल हो गए हैं। रिपोर्ट की मानें तो शूटिंग के शुरुआती दिनों में ही यह घटना हुई थी। इसमें यह भी बताया गया है कि बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी के शरीर पर कट लग गए हैं। पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से कहा, 'शालीन के शरीर पर चोटें आई हैं और यह सराहनीय है कि चोटों के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी। शालिन शो में एक्शन सीक्वेंस और हाई-एंड ड्रामा के के लिए ऐसा कर रहे हैं। वह दिन-रात शूटिंग करना जारी रखते हैं, वह खुद को बहुत कम ही आराम दे रहे हैं।''

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- MC Stan: 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन की बजरंग दल के लोगों ने की पिटाई? लाइव शो करा दिया कैंसिल
विज्ञापन

शिवांगी जोशी भी हैं बीमार

हालांकि, अभी तक न तो प्रोडक्शन बैनर और न ही अभिनेता की तरफ से इस खबर की पुष्टि की गई है। बता दें कि इस शो में शालीन राक्षस की भूमिका में हैं। वहीं, उनके अपोजिट ईशा सिंह हैं। इसके अलावा एकता कपूर के इस शो में शिवांगी जोशी भी कैमियो रोल में दिखने वाली हैं। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि किडनी में संक्रमण के चलते उन्हें भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने एक तस्वीर साझा कर फैंस को बताया है कि वह अब पहले से अच्छा महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दुखद: जाने माने मराठी एक्टर भालचंद्र कुलकर्णी का 88 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
बिग बॉस 16 में नजर आए थे शालीन

गौरतलब है कि बिग बॉस 16 के बाद एकता कपूर ने शालीन को बेकाबू शो में एक्टिंग का मौका दिया है। बिग बॉस में उनके खेल को लोगों ने काफी पसंद किया था। शो में उन पर एक्टिंग करने के आरोप अक्सर लगते थे। हालांकि, वह ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed