फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   shailesh lodha birthday taarak mehta ka ooltah chashmah fame actor net worth

Shailesh Lodha Net Worth: तारक मेहता के हर एपिसोड के लिए इतनी फीस लेते थे शैलेश, लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन

Tue, 08 Nov 2022 08:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 08 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि उन्होंने तारक मेहता को अलविदा कह दिया है, लेकिन अपनी कविताओं के जरिए अभी भी वह बहुत मशहूर हैं।
 

विज्ञापन
shailesh lodha birthday taarak mehta ka ooltah chashmah fame actor net worth
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा को कौन नहीं जानता है। उनकी एक्टिंग और कविताएं सभी पसंद करते हैं।  शैलेश लोढ़ा तारक मेहता की वजह से देश-दुनिया में काफी मशहूर हुए हैं, लेकिन पिछले दिनों तारक मेहता के मेकर्स से अनबन होने की वजह से उन्होंने शो को अलविदा कर दिया है। उनके शो से चले जाने की वजह से फैंस को काफी दुख हुआ। शैलेष लोढ़ा 8 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। तो चलिए इस खास मौके पर अभिनेता की नेटवर्थ के बारे में आपको बताते हैं- 

विज्ञापन


तारक मेहता में ऐसे हुई एंट्री
शैलेष लोढ़ा तारक मेहता में आने से पहले कवि सम्मेलन वाह क्या बात है करते थे। इसी शो में उनकी मुलाकात प्रोड्यूसर असित मोदी से हुई थी। इस दौरान असित ने उनको तारक मेहता में काम करने का ऑफर दे डाला। शैलेष ने भी असित मोदी को मना नहीं किया और ऑफर को मान लिया था।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Kartik Aaryan: सारा अली को छोड़ ऋतिक की बहन संग इश्क फरमा रहे हैं कार्तिक आर्यन? दिवाली की रात भी थे साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एपिसोड के लिए लेते थे इतनी फीस
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शैलेष लोढ़ा तारक मेहता के किरदार और अंजलि मेहता के पति के रूप में नजर आते थे। शो में वह जेठालाल के बहुत घनिष्ठ मित्र भी बने हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शैलेष लोढ़ा तारक मेहता के एक एपिसोड के लिए तकरीबन एक लाख रुपये फीस चार्ज करते थे। 

इतनी है नेटवर्थ
शैलेश लोढ़ा महीने भर में लाखों रुपये कमाते हैं। इसके अलावा एक्टर कवि सम्मेलन भी करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति सात करोड़ की रुपये है। अभिनेता का मुंबई में एक घर है, जहां वह अपनी पत्नी स्वाति और बेटी स्वरा के साथ रहते हैं। शैलेश लोढ़ा तारक मेहता में भले ही काफी साधारण व्यक्ति की भूमिका निभाई हो, लेकिन असल जिंदगी में वह काफी महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं। शैलेश लोढ़ा के पास ऑडी, मर्सिडीज की बेंज ई 350 डी जैसी शानदार गाड़ियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed