और शान ने बदल लिया पार्टनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'झलक दिखला जा 6' में शान अब अपनी डांस पार्टनर के इशारे पर नहीं नाचेंगे बल्कि उनको अब शो के दूसरे प्रतियोगियों की डांस पार्टनर की अंगुलियों पर नाचना होगा।
शो के सीजन 6 में गायक शान की एंट्री लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज थी। सभी को लगा था कि शान यहां ज्यादा नहीं टिक पाएंगे। पर शान अभी तक शो में बने हुए हैं और शानदार परफोर्मेंस दे रहे हैं।
शान की इस कामयाबी के पीछे उनकी डांस पार्टनर मर्सिका फर्नांडीज की बड़ी भूमिका रही। लेकिन अब जब शो अपने अंतिम दौर में पंहुच रहा है शान की यह पार्टनर उनके साथ नहीं होंगी।
शान की पार्टनर को रिप्लेस किया जा रहा है। वैसे इसी शो में बाहर हो चुके करणवीर बोहरा की डांस पार्टनर स्नेहा कपूर को शान का साथ देने के लिए अप्रोच किया गया है। यह स्नेहा के लिए शो में एक जीवनदान मिलने जैसा है।