फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Senior Actress Nishigandha Wad Got Injured During The Shooting of Serial Suman Indori She Is Out of Danger

Nishigandha Wad: धारावाहिक ‘सुमन इंदौरी’ की शूटिंग पर हादसा, अभिनेत्री निशिगंधा को चोट लगने से अफरा तफरी

Sun, 17 Nov 2024 04:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 17 Nov 2024 04:11 PM IST
सार

टीवी की नामी और वरिष्ठ अभिनेत्री निशिगंधा को सीरियल 'सुमन इंदौरी' की शूटिंग के दौरान पैर में चोट लग गई। ऐसे में उन्हें तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया है। 

विज्ञापन
Senior Actress Nishigandha Wad Got Injured During The Shooting of Serial Suman Indori She Is Out of Danger
अभिनेत्री निशिगंधा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nishigandhawad

विस्तार

सीरियल 'सुमन इंदौरी' में निशिगंधा, सुमित्रा मित्तल का रोल कर रही हैं। इस रोल में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में वह इसी सीरियल के सेट पर घायल हो गईं, उनके पैर में चोट आई। इलाज के लिए निशिगंधा को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। 

विज्ञापन

सेट पर फिसलने के कारण लगी चोट 
यह घटना तब हुई जब निशिगंधा सीरियल सुमन इंदौरी की शूटिंग कर रही थीं। अचानक वह सेट पर फिसल गईं और उनके पैर में चोट लग गई। जैसे ही सेट पर लोगों ने देखा कि निशिगंधा घायल हो गई हैं तो सभी चिंतित हो गई। उन्हें पास ही के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खतरे से बाहर हैं 
हॉस्पिटल में निशिगंधा को समय पर इलाज मिल गया और डॉक्टर ने कहा है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई। इस कारण हो सकता है कि कुछ दिनों तक निशिगंधा सीरियल सुमन इंदौरी में नजर ना आएं। सीरियल के प्रोडक्शन से जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि उन्हें इस घटना के होने का दुख है। साथ ही इस बात की खुशी भी है कि निशिगंधा जी अब ठीक है। वह उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।

विज्ञापन

आगे सेट पर रखा जाएगा ध्यान 
सीरियल सुमन इंदौरी के सेट पर आगे इस तरह की घटना ना हो इसके लिए प्रोडक्शन हाउस सभी तरह की सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। वह चाहते हैं कि आगे उनके कलाकार सेट पर पूरी तरह से सुरक्षित रहें।

निशिगंधा ने किया है कई सीरियल में काम 
निशिगंधा ने कई टीवी सीरियलों में काम किया है। वह अब तक 'ससुराल सिमर का', 'मेरी गुड़िया', 'रब से ये दुआ', 'कभी कभी इत्तफाक से' जैसे सीरियलों में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed