{"_id":"5df710a48ebc3e87a91f347e","slug":"sargun-kaur-is-inspired-from-neena-gupta-for-star-plus-tv-show-yeh-hai-chahatein-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ये है चाहतें' में सिंगल मदर का किरदार निभाएंगी सरगुन, कहा- 'नीना गुप्ता से मिली प्रेरणा'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'ये है चाहतें' में सिंगल मदर का किरदार निभाएंगी सरगुन, कहा- 'नीना गुप्ता से मिली प्रेरणा'
Mon, 16 Dec 2019 10:37 AM IST
Avinash Pal
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
नीना गुप्ता और सरगुर कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सरगुन कौर ने अपने आगामी शो के लिए मां बनने की प्रेरणा हिंदी सिनेमा की अनुभवी अदाकार नीना गुप्ता से ली है। वह नीना गुप्ता की जिंदगी को सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत मानती हैं। सरगुन ने बताया, 'नीना गुप्ता मेरी पसंदीदा अभिनेत्रिओं में से हमेशा सबसे ऊपर रही हैं। शायद ही उनकी कोई ऐसी फिल्म होगी जो मैं देखने नहीं गई हूं। जब मुझे इस शो में अपने किरदार के बारे में पता चला कि मैं एक सिंगल मदर का किरदार निभा रही हूं, तो इस किरदार की प्रेरणा लेने के लिए मुझे उन्हीं का नाम सबसे पहले सुझा।'
विज्ञापन
आगे वह कहती हैं, 'नीना जी का जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा रहा है। उन्होंने जो समर्पण अपने काम और व्यक्तिगत जीवन में दिखाया है, वह एक सम्पूर्ण महिला का बड़ा उदाहरण है। जिसे हर एक व्यक्ति निभाना चाहेगा। उनके जीवन की कहानी से मुझे कुछ पलों को पर्दे पर उतारने और, किरदार और खुद के बीच सामंजस्य बैठाने में बहुत मदद मिली है। एक अभिनेत्री के रूप में तैयार होने के लिए मुझे उनसे बहुत मदद मिली है।'
विज्ञापन
सरगुन कौर टीवी पर आने वाले नए धारावाहिक 'ये है चाहतें' में प्रिशा के रूप में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस शो में वह एक स्वतंत्र, मजबूत और सिंगल मदर का किरदार निभा रही हैं। यह शो एक बेहद रोचक प्रेम कहानी के सफर पर आधारित है। इसमें दो लोग एक-दूसरे के लिए नहीं बल्कि किसी तीसरे के लिए नजदीक आते हैं।
विज्ञापन