{"_id":"58c8f6c64f1c1b1e6132b159","slug":"sarabhai-vs-sarabhai-back-as-web-series-but-with-a-leap-of-seven-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर लौट रहा है 'साराभाई वर्सेस साराभाई', ऐसा होगा नया अंदाज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फिर लौट रहा है 'साराभाई वर्सेस साराभाई', ऐसा होगा नया अंदाज
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय तक लोगों को गुदगुदाने वाला मशहूर कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फिर से लौट रहा है। लेकिन इस बार इसका अंदाज बिल्कुल जुदा है। इस बार 'साराभाई वर्सेस साराभाई' एक वेब सीरीज के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करेगा। शो के प्रोड्यूसर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शूटिंग अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
दर्शकों को फिर गुदगुदाएगा 'साराभाई वर्सेस साराभाई'
बता दें कि 2004 से 2006 के बीच 'साराभाई वर्सेस साराभाई' काफी लोकप्रिय शो था जिसमें रत्ना पाठक शाह, सतीश शाह, रूपाली गांगुली और सुमीत राघवन जैसे कलाकार थे। इस शो में दिखाया गया था कि कैसे अपर क्लास की फैमिली अपनी मिडिल क्लास बहू से तालमेल बिठाती है।
'साराभाई वर्सेस साराभाई' सात साल के लीप के साथ शुरु होगा जिसमें बिल्कुल नई कहानी और कॉमेडी का तड़का होगा।
'साराभाई वर्सेस साराभाई' सात साल के लीप के साथ शुरु होगा जिसमें बिल्कुल नई कहानी और कॉमेडी का तड़का होगा।