Sarabhai vs Sarabhai 3: टीवी पर नहीं लौटेगा 'साराभाई वर्सेज साराभाई 3', वजह जान रह जाएंगे दंग
'साराभाई वर्सेज साराभाई' की सीजन 3 के साथ वापसी नहीं हो रही है। वहीं इसके टीवी पर ना लौटने की वजह चौंकाने वाली है।
विस्तार
'साराभाई वर्सेस साराभाई' एक शानदार और सफल टेलीविजन सीरियल रहा है। इसके दोनों सीजन ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। वहीं, इस शो में काम कर घर-घर में पॉपुलर हुईं रत्ना पाठक शाह ने इसके तीसरे सीजन को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि शो के तीसरे सीजन को लेकर क्या अपडेट है-
'साराभाई वर्सेस साराभाई' सीजन 3 को लेकर डिटेल
गौरतलब हो कि अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में माया मजूमदार साराभाई का किरदार निभाया था। इस कैरेक्टर की वजह से रत्ना पाठक शाह टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सास बन गईं। सीरियल के दोनों सीजन को फैंस का बेशुमार प्यार मिला। हालांकि, तीसरे सीजन को लेकर किसी भी संभावना से रत्ना पाठक ने साफ इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें : चमचमाती मर्सिडीज कार की मालकिन बनीं 'अनुपमा', कीमत जान रह जाएंगे हैरान
रत्ना पाठक शाह ने कयासों पर लगाया विराम
रत्ना पाठक शाह ने एक डिजिटल स्ट्रीमिंग चैनल से बात करते हुए कहा कि इस शो में काम करने वाले सभी स्टार्स फिलहाल अपने-अपने प्रोजेक्ट में पूरी तरह व्यस्त हैं। रत्ना पाठक शाह ने साफ किया, 'आपको साराभाई वर्सेस साराभाई के सीजन 3 का इंतजार करना होगा। इस शो में काम कर चुके सितारे इतने व्यस्त हैं कि मैं उन्हें फोन पर नमस्ते भी नहीं कर पाती।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'रुपाली गांगुली जिन्होंने मोनिशा सिंह साराभाई की भूमिका निभाई थी वह फिलहाल अपने सुपरहिट शो 'अनुपमा' में व्यस्त हैं। इसके उलट उनके पूर्व ऑन स्क्रीन पति, डॉ साहिल साराभाई उर्फ सुमीत राघवन, 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से में राजेश वागले के रूप में दिखाई दे रहे हैं।'
रुपाली गांगुली ने जताई थी संभावना
बता दें कि साल 2021 में निर्देश आतिश कपाड़िया के घर में साराभाई के कलाकारों के फिर से जुड़ने के बाद रुपाली गांगुली ने डीटी से नए सीजी की संभावना को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था,'ठीक है, हर कोई साराभाई के तीसरे सीजन के लिए बहुत व्यस्त है। शो को 17 साल हो गए हैं और हम एक साथ बैठकर और एक दूसरे के साथ तस्वीरें क्लिक करके धन्य हैं।'