फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sambhavna seth becomes mother of twins at the age of 45 via surrogacy cried in delivery room shared glimpse

'घर आए लक्ष्मी-गणेश', 45 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ, मिसकैरिज का झेला दर्द

Thu, 04 Jun 2026 02:22 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 04 Jun 2026 02:22 PM IST
सार

Sambhavna Seth Twins: टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ मां बन गई हैं। संभावना ने सोशल मीडिया पर जुड़वा बच्चे होने की गुडन्यूज को शेयर किया है। 

 

विज्ञापन
sambhavna seth becomes mother of twins at the age of 45 via surrogacy cried in delivery room shared glimpse
संभावना सेठ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर शादी के 10 साल बाद आखिरकार बच्चों की किलकारी गूंज उठी है। 45 साल की उम्र में संभावना सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) की मां बनी हैं।
विज्ञापन

45 की उम्र में मां बनीं संभावना
संभावना ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के जन्म की खुशी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बेहद भावुक होकर लिखा, 'इस साल हमारे घर महा-दिवाली वक्त से पहले ही आ गई है। हमारे घर साक्षात लक्ष्मी और गणेश आ गए हैं। हमारा दिल खुशियों से भर गया है। हर हर महादेव।'

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावना ने अस्पताल से शेयर की तस्वीरें
संभावना ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने जुड़वा बच्चों को देखकर फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनके पति अविनाश उन्हें संभालते दिख रहे हैं। कपल की इन भावुक तस्वीरों को देखकर फैंस और बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें लगातार बधाइयां और प्यार दे रहे हैं।
विज्ञापन

8 बार हुआ IVF फेल
संभावना के लिए मां बनने का यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था। इस सुख को पाने के लिए उन्होंने कई साल तक बहुत दर्द और मानसिक तनाव झेला है। उन्होंने मां बनने के लिए 8 बार आईवीएफ (IVF) का सहारा लिया, लेकिन हर बार वो नाकाम रहीं।

इस दौरान उन्हें कई बार मिसकैरिज का दर्द भी सहना पड़ा था। आखिरकार, कई साल के लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने सरोगेसी का रास्ता चुना और आज वो दो प्यारे बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।


यह भी पढ़ें: Cocktail 2: शाहिद-कृति और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' ने रिलीज से पहले की जमकर कमाई, बजट का 50 प्रतिशत किया वसूल 

कौन हैं संभावना सेठ 
संभावना सेठ एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, डांसर और लोकप्रिय यूट्यूब व्लॉगर हैं। उन्हें मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों के आइटम सॉन्ग और रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन 2 और 8 में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)




यह भी पढ़ें: Aamir Khan: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करेंगे आमिर, बोले- 'गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed