Bigg Boss 16 House Inside Look: इस बार अंदर से ऐसा दिखेगा बिग बॉस का घर, पहले नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी सजावट
मेकर्स को उम्मीद है कि इस बार भी यह शो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। यह शो 1 अक्टूबर से ऑन एयर होने वाला है। 16वें सीजन के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो का थीम इस बार सर्कस रखा गया है जिसकी वजह से इसके घर को भी इसी तरह से डिजाइन किया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में बिग बॉस के घर के अंदर की झलक नजर आ रही है।
Shaakuntalam: सामंथा रुथ प्रभु-देव मोहन की 'शाकुंतलम' की रिलीज डेट टली, अब 3डी में इस दिन आएगी फिल्म
इस वीडियो को देखकर आपको बिलकुल सर्कस वाला ही फील आएगा। इस बार घर को रेड और गोल्डन कलर से सजाया गया है। घर की सजावट में इस बार फेस मास्क और जोकर के फेस का भी इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इस घर के बाहर वेलकम टू सर्कस भी लिखा हुआ है।
Adipurush: इंतजार खत्म! कल रिलीज होगा 'आदिपुरुष' का फर्स्ट पोस्टर, इतने बजे दिखेगी प्रभास की पहली झलक
हमेशा की तरह इस बार भी ओमंग कुमार और वनीता कुमार ने इस घर की थीम को तैयार किया है। शो को इस बार भी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान होस्ट करते नजर आने वाले हैं। सौंदर्या शर्मा, निम्रत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टैन, सुंबुल तौकीर, गौरी नागोरी, टीना दत्ता, श्रीजिता डे, शालीन भनोट, गौरव विज बतौर कंटेस्टेंट इस शो में नजर आने वाले हैं।
Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: ऋचा चड्ढा की मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, हाथों पर बनवाई खास डिजाइन