अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है। दोनों की शादी का फैंस के बीच भी काफी बज बना हुआ है। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आए दिन दोनों की शादी से जुड़े नए अपडेट सामने आ रहे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस को बता दें कि आज ऋचा और अली की मेहंदी सेरेमनी है और ऋचा चड्ढा की मेंहदी की तस्वीर भी सामने आ गई है।
2 of 4
ऋचा चड्ढा की मेहंदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया और रणबीर की शादी की तरह ये भी एक बिग फैट वेडिंग होने वाली है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी मेहंदी की तस्वीर और वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह मेहंदी की सुंदर सी डिजाइन फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की इस मेहंदी में एक और चीज खास है और वह है उनके हाथों पर बना बिल्ली का चेहरा। बता दें कि ऋचा के पास दो बिल्लियां हैं, जिनका नाम जुगनी और कमली है। यही वजह है कि एक्ट्रेस ने अपने हाथों में बिल्लियों का चेहरा भी बनवाया है।
Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: अली-ऋचा ने शादी से पहले जारी किया बयान, खास अंदाज में लोगों को कहा शुक्रिया
3 of 4
अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
मेहंदी के वीडियो के अलावा दोनों की शादी का एक लोगों भी सामने आया है, जिसमें दोनों के नाम के शुरुआती अक्षर नजर लिखे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता और अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए एक बयान जारी किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वॉइस नोट में दोनों ने लोगों को शुक्रिया कहा है। अपने साझा बयान में दोनों ने कहा, 'दो साल पहले हमने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इसके तुरंत बाद कोरोना महामारी आ गई। इस दौरान पूरे देश की तरह हम भी व्यक्तिगत त्रासदियों से गुजरे और अब आखिरकार हम इससे बाहर निकलकर दोस्तों और परिवारों के साथ जश्न मनाने जा रहे हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए हम बहुत आभारी हैं।'
4 of 4
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा और अली फजल की शादी 4 अक्टूबर को होगी। ये जोड़ा शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी रखेगा। एक रिसेप्शन मुंबई और दूसरा दिल्ली में होगा। ऋचा और अली फजल की शादी का कार्ड भी काफी इंट्रेस्टिंग है। बता दें कि इस शादी में मेहमानों को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत भी दे दी गई है। हालांकि, यह शर्त रखी गई है कि कोई भी शादी की तस्वीरें क्लिक नहीं करेगा।