{"_id":"a14690cc-42a8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-on-diya-aur-baati-hum","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिया और बाती हम' में सलमान खान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'दिया और बाती हम' में सलमान खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Dec 2012 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दिया और बाती हम' के सेट पर जल्दी ही एक चैंकाने वाली हलचल होने वाली है। यह हलचल देश के पसंदीदा पुलिसिए हमारे अपने चुलबुल पाण्डेय के कारण है।
विज्ञापन
जी हां, आपने सही पढ़ा, सलमान खान जल्दी ही पुष्कर की गलियों में सूरज और संध्या से मिलते दिखायी देंगे। इस शो में सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 2' का प्रमोशन करने आ रहे हैं। लेकिन राठी परिवार के साथ उनकी मुलाकात दर्शकों के लिये सरप्राइज होगी।
विज्ञापन
संध्या यानी दीपिका जो 'सत्यमेव जयते' के प्रमोशन में आमिर खान से और 'रा वन' के संगीत लांच पर शाहरुख खान से मिलकर साल भर से भी कम समय में दो खानों के साथ काम कर चुकी हैं, सलमान से मुलाकात को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। इंडस्ट्री के लोगों ने बताया है कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं और मैं उनके साथ शूटिंग का इंतजार कर रही हूं।’
'दिया और बाती हम' में चुलबुल पांडे की स्पेशल एंट्री को आप 12 और 13 दिसंबर के एपीसोड में रात 9 बजे देख सकते हैं। अब देखना होगा इस शो में चुलबुल पांडे क्या धमाल मचाते हैं।