फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   salman khan decided big boss participate

पूनम 'घर' आएंगी या नहीं तय करेंगे सलमान

Thu, 14 Aug 2014 08:49 AM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
salman khan decided big boss participate

हिंदी टेलीविजन के सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' की चर्चाएं शुरू हो चुकी है, जहाँ हाल ही में इसके बारे में खुलासा हो चुका है कि इस बार यह पहले के मुकाबले जल्द शुरू हो जाएगा। वहीं अब इसके प्रतिभागियों के नामों को लेकर भी लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


अगर सूत्रों की माने तो, "इस बार शो के समय में भी कुछ बदलाव किया जाएगा। इस बार यह 'उतरन' की जगह 10:30 बजे प्रसारित होगा। वहीं इस बार यह लोनावला के बजाय कर्जत में शूट किया जाएगा। जिसका कारण सलमान का कर्जत में ही शूटिंग में व्यस्त होना है।
विज्ञापन

संगीता का आना हुआ पक्का

salman khan decided big boss participate

​जहाँ तक संगीता बिजलानी के शो में आने की बात है, तो इस बारे में चैनल और संगीता दोनों ही तैयार हो गए हैं, लेकिन अभी इस पर सलमान का अंतिम फैंसला आना बाकी है। इस बारे में सलमान के साथ बातचीत होने और प्रतिभायियों की अंतिम सूची के 15 अगस्त तक तय हो जाने की संभावना है।"


पूनम का नाम तय होना बाकी

salman khan decided big boss participate

इन्हीं प्रतिभागियों में जिनके नाम शामिल हैं उनमें गुरमीत चौधरी और पत्नी ​देबिना बनर्जी, शाइनी आहूजा, आर जे मलिश्का, रणवीर शौरी, टीवी कलाकारों श्वेता साल्वे, रति पांडे​, मोहित मल्होत्रा​​, और राजनीतिज्ञ कुमार विश्वास ​के नाम शामिल हैं। इनके अलावा गौरव चोपड़ा के भी शो में आने की संभावना है। लेकिन बिग बॉस निर्माता उन्हें तभी लेना चाहते हैं अगर मौनी रॉय इसके लिए सहमत होती हैं। ​दरअसल ये दोनों ही कलाकार कुछ दिनों पहले एक साथ रिश्ते में थे। और निर्माता चाहते हैं कि ये दोनों एक साथ शो में दिखाई दें। अभी पूनम पांडेय और आलोक नाथ का नाम तय होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed