{"_id":"5ba28ef2867a5523e256971d","slug":"saif-ali-khan-out-from-web-series-the-family-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ अली खान को लगा एक और झटका, राज-डीके ने किया किनारा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सैफ अली खान को लगा एक और झटका, राज-डीके ने किया किनारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan
सैफ अली खान के पास इन दिनों फिल्मों में मनचाहा काम नहीं है और वेब सीरीज में भी निर्माता-निर्देशक उनके लिए रुकने के लिए तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि सैफ को लेकर 'गो गोवा गॉन' जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाले निर्देशक राज-डीके ने अपनी वेबसीरीज 'द फैमेली मैन' के लिए इस दोस्त की जगह मनोज बाजपेयी को लेने में देर नहीं की।
विज्ञापन
इस निर्देशक जोड़ी ने हाल में बताया कि वह अपनी वेब सीरीज में पहले सैफ को लेना चाहते थे परंतु जैसे ही उन्हें पता चला कि वह पहले से एक वेब सीरीज 'द सेक्सेड' गेम्स कर रहे हैं, उन्होंने मनोज बाजपेयी को साइन कर लिया।
विज्ञापन
'द फैमेली मैन' का किरदार एक इंटेलिजेंस अफसर का है, जो अपने परिवार और नौकरी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता रहता है। सीरीज की शूटिंग कोच्ची, मुंबई और हाल में कश्मीर में हुई है। यह थ्रिलर ड्रामा राज-डीके अमेजन प्राइम के लिए बना रहे हैं।
विज्ञापन