फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Saath Nibhaana Saathiya fame Gia Manek ties knot with actor Varunn Jain writes today we are husband and wife

Gia Manek: 39 की उम्र में दुल्हन बनीं जिया मानेक, टीवी की 'गोपी बहू' ने बचपन के दोस्त से रचाई शादी

Thu, 21 Aug 2025 01:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 21 Aug 2025 01:20 PM IST
सार

Gia Manek Varunn Jain Marriage: टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' फेम जिया मानेक ने एक्टर वरुण जैन से शादी रचा ली है। जिया ने अपनी शानदार शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
 

विज्ञापन
Saath Nibhaana Saathiya fame Gia Manek ties knot with actor Varunn Jain writes today we are husband and wife
जिया मानेक और वरुण जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@gia_manek

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री जिया मानेक और अभिनेता वरुण जैन ने 21 अगस्त को अपनी शादी की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को खुश कर दिया है। इस जोड़े ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच एक निजी समारोह में शादी रचाई है।

विज्ञापन

जिया और वरुण ने की शादी की आधिकारिक घोषणा
जिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी और वरुण की शादी की दो तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ, हम इस शाश्वत मिलन में कदम रख चुके हैं - हाथों में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। हम अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हैं, जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया। श्रीमान और श्रीमती जिया और वरुण के रूप में हंसी, रोमांच, यादों और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं।'

View this post on Instagram

A post shared by Gia Manek (@gia_manek)


विज्ञापन
विज्ञापन

जिया और वरुण का करियर
जिया को ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू के किरदार से प्रसिद्धि मिली। वहीं वरुण को ‘दीया और बाती हम’ में मोहित राठी के रोल के लिए जाना जाता है। जिया और वरुण ने ‘तेरा मेरा साथ रहे’ में भी एक साथ काम किया था, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वरुण को ‘साथ निभाना साथिया’ में चिराग मोदी के किरदार के लिए भी याद किया जाता है। प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने मनाया गॉडसन अमेडियस का जन्मदिन, शेयर किया प्यारा पोस्ट; लिखा नोट..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed