Rupali Ganguly: वेट इश्यू पर सुम्बुल तौकीर को सपोर्ट करती दिखीं रुपाली, एक्ट्रेस भी रही हैं ट्रोलिंग का शिकार
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्हें लंबे समय से बढ़ते वजन के कारण ट्रोल किया जा रहा था। जब सुम्बुल ने ट्रोल्स को जवाब दिया तो टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी उन्हें सपोर्ट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी सीरियल ‘इमली’ के जरिए सुम्बुल तौकीर एक जाना-पहचाना नाम बन गईं। एक्टिंग के अलावा वह डांसिंग में भी काफी माहिर है। काफी फिट भी नजर आती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उनका वजन अचानक बढ़ गया, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। ऐसे में सोशल मीडिया ट्रोल्स को सुम्बुल ने जवाब दिया। इस जवाब को टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी सराहा है।
रुपाली गांगुली ने री-शेयर की सुम्बुल की पोस्ट
सुम्बुल ने अपने बढ़ते वजन के बारे में बताया कि उन्हें साइकेट्रिस्ट ने, न्यूरोलॉजिस्ट ने कुछ मेडिसिन दी हैं, जो सूट नहीं की। इसलिए वजन बढ़ा है। साथ ही वह ट्रोलिंग करने वालों को भी चुप रहने की बात अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कहती हैं। सुम्बुल की इस पोस्ट को रुपाली गांगुली ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में लगाया है। वह इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए, सुम्बुल पर गर्व करने की बात भी लिखती हैं। सुम्बुल भी रुपाली को इस बात के लिए थैंक्स लिखती हैं।
रुपाली गांगुली भी हुईं ट्रोलिंग का शिकार
टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल अकेली नहीं है जो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। खुद रुपाली गांगुली भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं। जब रुपाली गांगुली का अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा से विवाद हुआ था तो एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। उनके बारे में काफी कुछ उल्टा-सीधा कहा गया। रुपाली ने भी ट्रोल करने वालों को सोशल मीडिया के जरिए ही जवाब दिया।
स्टार्स की मेंटल हेल्थ पर असर
जिस तरह से बात-बात पर स्टार्स, एक्टर्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है, उससे उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। कई एक्टर्स इस बारे में बात कर चुके हैं कि ट्रोलिंग से वह काफी परेशान हो जाते हैं।