टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो कहलाने वाला बिग बॉस 14 अब अपने अंतिम पड़ाव में हैं। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट की इच्छा पूरी करने वाला टास्क गुरुवार के एपिसोड में भी देखने को मिला। इस दौरान रुबीना दिलैक ने अपनी प्रतिद्वंदी राखी सावंत के लिए जो कुछ कहा वो सु्र्खियों में आ गया है। रुबीना ने लगे हाथ जैस्मीन भसीन को भी निशाना बनाया।
2 of 5
निक्की तंबोली, सलमान खान
- फोटो : Instagram: @colorstv
शो की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को कहा गया था कि वह 6 लाख रुपए लेकर शो को अलविदा कह सकती हैं। लेकिन अब इस आखिरी पड़ाव में आकर उन्होंने यह मुनासिब नहीं समझा और गेम आगे जारी रखने का फैसला किया।
3 of 5
राहुल वैद्य, राखी सावंत
- फोटो : Social media
राहुल वैद्य और राखी सावंत के बीच घर के कामों को लेकर नोंकझोंक देखने को मिली। राखी सावंत ने राहुल से पूछा कि रुबीना से हुई उनकी नई नई दोस्ती सच्ची है या सिर्फ दिखावा? राहुल ने समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि शो अब अंतिम कगार पर पहुंच गया है ऐसे में वे चाहते हैं कि सबकुछ ठीक बना रहे। लेकिन राखी कहां मानने वाली थीं। उन्होंने कहा कि पहले वे दोनों हमेशा झगड़ते रहते थे अब अचानक हुआ ये दोस्ताना फेक लगता है।
4 of 5
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत
- फोटो : Instagram
इसके बाद रुबीना ने करारा जवाब दिया। रुबीना दिलैक ने राखी सावंत को एक बार फिर से निशाने पर लिया। कहा कि ‘इस पूरे सीजन में सिर्फ दो लोगों ने मेरा दिल दुखाया- जैस्मीन भसीन और राखी। मैंने अपनी तरफ से दोनों को हमेशा नजरअंदाज किया। राहुल के साथ जो भी झगड़े थे, कभी दिल दुखाने वाली बात ही नहीं हुई’।
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
इसके बाद रुबीना ने कहा ‘यह हमपर निर्भर करता है कि हम क्या दिखाना चाहते हैं। मानों अगर तुम जीवन के अंतिम दौर में हो तो क्या नहीं चाहोगे कि तुम्हारे सारे संबंध सभी से अच्छें रहें। उसी तरह हम भी इस शो के अंत में हैं। हमने फैसला किया है कि हम अब मिल जुलकर रहेंगे’।