The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती ने बयां किया अपना दुख, बोलीं- ‘अब खुद को निर्दोष साबित…’
Rhea Chakraborty On Sushant Case: रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' के दौरान अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद आईं मुश्किलों पर बात की। उन्होंने कोर्ट द्वारा क्लीन चिट मिलने पर भी अपनी राय रखी।
विस्तार
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती 'द ट्रेटर्स' सीजन 2’ का हिस्सा हैं। इस शो में एक बातचीत के दौरान रिया ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपने ऊपर हुई जांच-पड़ताल के बारे में बात की है। रिया ने कहा…
सुशांत केस पर क्या बोलीं रिया?
शो 'द ट्रेटर्स 2' में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने कहा कि कई साल तक शक के दायरे में रहने के बाद अब वह लोगों के नजरिए में निर्दोष साबित होना चाहती हैं। रिया ने कहा…
- मैं कई साल तक संदेह के घेरे में रहने के बाद खुद को निर्दोष साबित करना चाहती हूं।
- कई साल मैंने लोगों के शक में रहकर गुजारे हैं। मैं अब इसे खत्म करना चाहती हूं।
- मुझे इस साल क्लीन चिट मिल चुकी है।
- मैं चाहती हूं कि सब मुझे बेगुनाह समझें।
सुशांत सिंह राजपूत के बाद बदली रिया की जिंदगी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 2020 में हुआ था। रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं। एक्टर की मौत के बाद रिया का जीवन पूरी तरह बदल गया। रिया को जेल जाना पड़ा और उन्हें सामाजिक बहिष्कार का भी सामना करना पड़ा। सुशांत से जुड़े एक ड्रग्स मामले में रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार भी किया था। मगर इस साल सीबीआई ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर रिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
क्या है ‘द ट्रेटर्स 2'?
द ट्रेटर्स की कहानी दो ग्रुप्स के इर्द-गिर्द घूमती है। इस ग्रुप में इनोसेंट्स को मिलकर छिपे हुए गद्दारों की पहचान करनी होगी और उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होने से पहले ही खत्म करना होगा। वहीं, गद्दार अपनी पहचान छिपाते हुए चुपके से दूसरों के खिलाफ साजिश रचते हैं।