{"_id":"28dc7a78f39dd79b086905ea1a764d7f","slug":"reality-show-bharat-ki-shaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत की शान-रूम झूम' में होगा रोचक मुकाबला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'भारत की शान-रूम झूम' में होगा रोचक मुकाबला
हरि मृदुल/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 16 Oct 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्याक्षरी, सारेगामा, वॉइस ऑफ इंडिया, म्यूजिक का महा मुकाबला और सुरक्षेत्र जैसे चर्चित म्यूजिक रिएलिटी शो के प्रस्तोता गजेंद्र सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। इस बार वे डांस रिएलिटी शो लेकर आए हैं।
विज्ञापन
डीडी नेशनल पर शुरू हुए 'भारत की शान - रूम झूम' में इंडियन डांस वर्सेस नॉन इंडियन डांस का रोचक मुकाबला है। गजेंद्र सिंह से खास बातचीत।
इक्कीस साल पहले आपने अंत्याक्षरी जैसे म्यूजिक रिएलिटी शो की शुरूआत की थी। तब से अब तक आप एक से बढ़कर एक शो का निर्माण और निर्देशन कर चुके हैं। इस क्रिएटिव जर्नी के अनुभव बताइए?
विज्ञापन
1992 में जब मैंने अंत्याक्षरी का निर्देशन किया था, तब म्यूजिक रिएलिटी शो के बारे में कोई नहीं सोचता था। सब जानते हैं कि अंत्याक्षरी को अभूतपूर्व सफलता मिली थी।
विज्ञापन
बिग बॉस के घर में इन लव बर्डस ने किया इलू-इलू
जीटीवी पर प्रसारित होनेवाले इस शो ने लिम्का बुक रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करवाया था। इसके बाद मैंने सारेगामा, वॉइस ऑफ इंडिया, म्यूजिक का महा मुकाबला और सुरक्षेत्र जैसे कई सफल म्यूजिक शोज का निर्देशन किया। इस दौरान देश के महान कलाकारों मुझे आशीर्वाद मिला। मुझे खुशी है कि मैं अपनी जड़ों से जुड़ा रहा और अच्छे संगीत को बढ़ावा देता रहा।
अब आपका ध्यान भारतीय नृत्य पर है। नए शो 'भारत की शान - रूम झूम' के बारे में जानकारी दीजिए?
इसमें इंडियन डांस वर्सेस नॉन इंडियन डांस का कॉन्सेप्ट है। आज नॉन इंडियन डांस की ओर युवाओं का ज्यादा रुझान है, इसलिए मैंने इस शो के बारे में सोचा।
मैं बताना चाहता हूं कि भारतीय नृत्य दुनिया के किसी भी डांस से कम नहीं हैं। इनकी शास्त्रीयता अनूठी है। बस, इन्हें लोकप्रिय बनाने की जरूरत है और इसके लिए हमें जरूर आगे आना होगा।
आपको लगता है कि भारतीय नृत्य परंपराओं पर विदेशी डांस से नकारात्मक असर पड़ रहा है?
हां, ऐसा तो है। हमें पता ही नहीं है कि भारतीय नृत्य कितने समृद्ध हैं। हम बिना कुछ जाने विदेशी डांस को महान समझने लगे हैं। एक जमाना था, जब शास्त्रीय नृत्य के कार्यक्रम देशभर में आयोजित होते थे और कलाकारों को सम्मान मिलता था। लेकिन अब ये कलाकार सिर्फ दूरदर्शन तक सिमट कर रह गए हैं।
तो क्या आप भारतीयों के विदेशी डांस सीखने के खिलाफ हैं?
नहीं, मैं विदेशी डांस का भी उतना ही सम्मान करता हूं, जितना कि भारतीय डांस का। पाश्चात्य नृत्य की भी महान परंपराएं हैं, लेकिन मेरा कहना है कि अपनी जड़ों को भूलकर हमें आत्मगौरव नहीं हासिल हो सकता है।
पहली बार इंडियन डांस और नॉन इंडियन डांस की भिड़ंत रिएलिटी शो के रूप में छोटे परदे पर होने जा रही है?
हां, अब तक ऐसा शो नहीं आया था। यह हमारा सकारात्मक प्रयास है। मेरी नजर में तो दुनिया का हर म्यूजिक और हर डांस विधा महत्वपूर्ण है।
अपने इस शो के जजों के बारे में बताइए?
हमारे इस शो में दो गुरु संदीप महावीर और संदीप सोपारकर हैं और गुरु श्रेष्ठ के रूप में पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह हैं। संदीप महावीर जयपुर घराने के कथक नर्तन हैं, तो संदीप वेस्टर्न डांस में निपुण हैं।
दोनों ही बहुत अच्छे कोरियोग्राफर भी हैं। जहां तक सोनल जी का सवाल है, उनकी योग्यता जगजाहिर है। वे ओडिसी और भरतनाट्यम की बड़ी कलाकार हैं।