{"_id":"b34a9f36-5a16-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-kapoor-to-dance-with-mom-at-award-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवार्ड्स समारोह में नीतू संग थिरकेंगे रणबीर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अवार्ड्स समारोह में नीतू संग थिरकेंगे रणबीर
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Wed, 09 Jan 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर 'कलर्स स्क्रीन अवार्ड्स' समारोह में पहली बार अपनी मां और अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ नृत्य करेंगे। यह समारोह मुंबई में 12 जनवरी को होगा। रणबीर ने हाल ही में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा "मैं पहली बार अपनी मां के साथ फिल्म समारोह में नृत्य करूंगा। वह घबराई हुई हैं। इसकी रिहर्सल जल्द ही शुरू होगी।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्ष 2012 में रणबीर ने विदेश में एक पुरस्कार समारोह में अपने पिता ऋषि कपूर के साथ नृत्य किया था, जो बहुत पसंद किया गया था।
रणबीर कपूर परिवार पर फिल्माए गए कुछ लोकप्रिय गानों पर अपनी मां के साथ नृत्य करेंगे और उन्हें आशा है कि उनकी इस प्रस्तुति को पसंद किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "मैंने अपनी मां को नृत्य के लिए मना लिया। मुझे यकीन है मेरी मां बाजी मार लेंगी।" रणबीर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी नृत्य करेंगे। वे इस बार नृत्य के लिए करीना को लाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
'कलर्स स्क्रीन अवार्ड्स' में रणबीर की फिल्म 'बर्फी!' 17 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित हुई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी फिल्म पर भरोसा नहीं था लेकिन नतीजा सुखद आश्चर्य रहा।
विज्ञापन