'रामायण' की वापसी से दूरदर्शन को मिली खुशखबरी, टीआरपी रेटिंग में बनाया ये रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के आदेश दिए थे, जो 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। वहीं लॉकडाउन के बाद 80 और 90 के दशक के कुछ मशहूर कार्यक्रमों की भी दूरदर्शन पर वापसी करवा दी गई। इस लिस्ट में महाभारत, रामायण, ब्योमकेश बक्शी और सर्कस जैसे शो शामिल रहे। ऐसे में एक तरफ जहां इन टीवी शोज से दर्शकों को खुशी मिली है तो वहीं अब चैनल के लिए भी खुशखबरी सामने आई है।
दरअसल प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने एक ट्वीट के साथ इस बात की जानकारी दी है कि दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण के साथ ही रामायण ने हिंदी जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) शो के तहत 2015 के बाद से अभी तक की सबसे अधिकतम रेटिंग पाई है। वहीं शशि शेखर ने बार्क( BARC) को अपना स्त्रोत बताया है। ऐसे में साफ है कि रामायण की वजह से दूरदर्शन ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया है।
This is a record of sorts for Doordarshan since BARC started TV Audience Measurement in 2015 underscoring how India is watching DD even as India fights back #CORONA #StayHomeToStaySafe
विज्ञापन विज्ञापन— Shashi Shekhar (@shashidigital) April 2, 2020
रिपोर्ट के मुताबिक पुन: प्रसारण के पहले दिन शनिवार को 34 मिलियन (तीन करोड़ चालीस लाख) लोगों ने दूरदर्शन पर रामायण देखी थी और उस दिन की रेटिंग 3.4 प्रतिशत रही थी। वहीं उसके बाद शनिवार शाम के प्रसारण को 45 मिलियन (चार करोड़ पचास लाख) लोगों ने देखा था। शनिवार शाम के प्रसारण की रेटिंग 5.2 प्रतिशत रही थी। शनिवार के प्रसारण के बाद रविवार को दूरदर्शन पर रामायण देखने वाले दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई थी। सुबह जहां चार करोड़ लोगों ने शो देखा तो वहीं शाम को ये संख्या पांच करोड़ 10 लाख थी।
वैसे बता दें कि 12वें हफ्ते की रिपोर्ट में दूरदर्शन टॉप 10 में शामिल नहीं था। एक नजर 12वें हफ्ते की रिपोर्ट पर: