फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: उर्फी जावेद की ड्रेस देख राखी सावंत ने कह दी ऐसी बात, सुनकर शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस

Tue, 22 Mar 2022 06:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Mar 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant shocking comment after seeing Urfi Javed red bold dress
उर्फी जावेद, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा ही पहनकर सामने आती हैं, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। लेकिन अब राखी सावंत भी उर्फी जावेद के आउटफिट को देखकर हैरान रह गई हैं। उर्फी और राखी सावंत दोनों अच्छी दोस्त हैं और अक्सर एक- साथ मस्ती करती दिखाई देती हैं। हाल ही में, दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। इस मौके पर राखी सावंत ने पैपराजी के सामने उर्फी की ड्रेस के लिए ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर सबकी हंसी छूट गई। वहीं, उर्फी जावेद के गाल शर्म से लाल हो गए।

Rakhi Sawant shocking comment after seeing Urfi Javed red bold dress
उर्फी जावेद, राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कुछ समय पहले उर्फी जावेद और राखी सावंत अचानक एक रेस्टोरेंट के बाहर मिल गईं। इस दौरान राखी सावंत उर्फी की रिवीलिंग ड्रेस देखकर खुद को रोक नहीं पाईं और अभिनेत्री ने उर्फी के आउटफिट पर कमेंट कर दिया। इस मौके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद और राखी सावंत एक रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद हैं और दोनों मस्ती कर रही हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Rakhi Sawant shocking comment after seeing Urfi Javed red bold dress
राखी सावंत और उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद ने लाल कलर का वनपीस पहना हुआ है, जो आगे से पूरी तरह ओपन है। इस आउटफिट के साथ उर्फी ने मैचिंग हील्स और मेकअप से अपना लुक कंप्लीट किया है। वहीं, राखी ने लेगिंग और टॉप पहना है। उर्फी का लुक देखकर राखी कहती हैं, 'यहां कि बिल्डिगों में आग लग गई है।' इसके जवाब में उर्फी कहती हैं, 'तुम्हारे लिए दिल लेकर आई हूं।' उर्फी का जवाब सुनकर राखी भी शांत नहीं रह पातीं। वह कहती हैं, 'कितना बड़ा दिल है भाई उर्फी का।' राखी की ये बात सुनकर उर्फी हैरान रह जाती हैं और शर्माने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant shocking comment after seeing Urfi Javed red bold dress
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले, उर्फी जावेद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में उर्फी जावेद ऊंची हील्स पहनकर सड़क पर भागती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने फैंस से कहा था कि क्या वह सब हील्स पहनकर भाग सकते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो पर जवाब देते हुए उर्फी जावेद को पागल बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed