Viral Video: प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई हाथापाई, एक-दूसरे से भिडे़ ये एक्टर्स; क्रिकेटर को करना पड़ा बीच-बचाव
Battleground: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो दो एक्टर्स एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों की हाथापाई के दौरान एक क्रिकेटर और एक अभिनेत्री भी मंच पर मौजूद थी।
विस्तार
ये वीडियो रजत दलाल और आसिम रियाज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बात कदर आगे बढ़ गई की शिखर धवन को बीच-बचाव करना पड़ा। इस पूरी घटना समय रुबीना दिलैक भी मंच पर मौजूद थीं। उनके चेहरे पर हैरानी साफ-तौर पर देखी जा सकती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा हैरान है।
यह वीडियो बैटल ग्राउंड शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का बताया जा रहा है। हालांकि, यह अब तक साफ नहीं हो सका है कि दोनों के बीच सच में लड़ाई हुई है या फिर पूरा मामला स्क्रिप्टेड है। इससे पहले भी रजत दलाल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह दिग्विजय राठी से झगड़ते नजर आए थे। हालांकि, बाद में दिग्विजय ने बताया था कि यह केवल वीडियो के लिए था।
