{"_id":"58b0e034-5c79-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"public-opinion-imam-will-be-bigg-boss-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक बोले : इमाम को बनना चाहिए विजेता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पब्लिक बोले : इमाम को बनना चाहिए विजेता
-अनुराधा गोयल
Updated Sat, 12 Jan 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 6' का आज ग्रांड फिनाले है। 3 महीने से भी ज्यादा दिन चले इस शो का आखिरी दिन है। लोगों को बेसब्री से इंतजार है कि इस बार बिग बॉस का विजेता कौन होगा। पिछले सप्ताह तक ये कॉम्पटीशन 6 लोगों में था लेकिन डेलनाज को अचानक आधी रात को घर से बेघर किए जाने से ये कॉम्पटीशन कल तक 5 लोगों के बीच रह गया था। कल रात नॉमिनेशन स्पेशल होने के कारण राजीव को सबसे कम वोट मिलने से घर से बेघर कर दिया गया। अब ये कॉम्पटीशन सिर्फ चार लोगों उर्वशी ढोलकिया, इमाम सिद्की, सना खान और निकेतन मडोक के बीच रह गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट काम ने लगातार दो दिनों तक पोल के जरिए जनता से जानने की कोशिश की कि वे इस बार बिग बॉस का ताज किसके सिर पर देखना चाहते हैं। इस पोल में लगभग 300 लोगों ने हिस्सा लिया जिसके परिणाम बेहद आश्चर्यजनक आए।
विज्ञापन
नतीजे के तहत तकरीब 37 फीसदी लोग चाहते हैं कि इमाम सिद्की को बिग बॉस का विजेता होना चाहिए क्योंकि वे बहुत साफ दिल इंसान हैं और जो भी करते हैं सबके सामने करते हैं।
विज्ञापन
वहीं तकरीबन 22 फीसदी लोगों का कहना था कि उर्वशी ढोलकिया ने यहां तक पहुंचने के दौरान गेम को बहुत अच्छे से खेला है इसीलिए इस बार बिग बॉस का विजेता उर्वशी को होना चाहिए।
सना भी इस दौड़ में पीछे नहीं है, तकरीबन 14.7 फीसदी लोगों का ये कहना है कि सना बेहद सुलझी और समझदार है, इसीलिए बिग बॉस का विजेता सना खान को होना चाहिए।
निकेतन को इस वोटिंग में सबसे कम अंक मिले हैं सिर्फ 10 फीसदी लोगों का ऐसा मानना है कि निकेतन ने गेम को बहुत बैलेंस करके खेला है इसीलिए निकेतन को बिग बॉस का विजेता होना चाहिए।
तकरीबन 8.6 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इससे कोई मतलब नहीं है कि इस बार बिग बॉस का विजेता किसे होना चाहिए।
वहीं कल तक की वोटिंग के अनुसार 5 फीसदी लोग चाहते थे कि ये ताज राजीव को मिलना चाहिए और तकरीबन 2.7 फीसदी डेलनाज के प्रशसंक चाहते थे कि डेलू को इस बार बिग बॉस का विजेता होना चाहिए।
बहरहाल, ये तो अमरउजाला डॉट काम की रेटिंग थी और उसके परिणाम भी आपने देख लिए अब देखना ये है कि इमाम या उर्वशी, बिग बॉस की दौड़ में किसे ताज मिलता है? इस ट्रॉफी को कौन अपने नाम करवाता है।