फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   public opinion: imam or urvashi become a bigg boss winner

पब्लिक ओपिनियनः इमाम या उर्वशी बनें विजेता

Sat, 12 Jan 2013 11:21 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 12 Jan 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
public opinion: imam or urvashi become a bigg boss winner

बिग बॉस के ग्रांड फिनाले में सिर्फ 2 दिन बचे हैं दो दिन बाद ये पता चल जाएगा कि बिग बॉस के सीजन 6 का विनर कौन है।

विज्ञापन


लेकिन जनता चाहती है कि इमाम जीतें। ये हम नहीं कह रहे हैं। दरअसल, आज हमने बिग बॉस के पांचों प्रतिभागी उर्वशी, इमाम, निकेतन, सना और राजीव के लिए वोटिंग करवाई कि, कौन बिग बॉस का विजेता होना चाहिए तो 26 फीसदी लोगों का कहना है कि इमाम को बिग बॉस का विजेता होना चाहिए क्योंकि वो कितना ही क्यों ना बोलता हो लेकिन दिल से बोलता है। वहीं 21 फीसदी लोगों को मानना है कि उर्वशी को बिग बॉस का ताज पहनाना चाहिए क्योंकि वो शुरू से गेम में बनी रही है और बहुत अच्छी तरह से खेली है।

इसके अलावा 14 फीसदी लोग निकेतन को बिग बॉस का विनर बनना देखना चाहते हैं और 11 फीसदी लोग सना को बिग बॉस का विजेता बनाना चाहते हैं। इस रेटिंग में सबसे कम वोट राजीव को मिले हैं। महज 10 फीसदी लोग चाहते हैं कि राजीव को बिग बॉस का विजेता बनना चाहिए। वहीं 5 से 8 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जिन्हें डेलनाज के घर से बेघर होने का दुख है और वे डेलनाज को बिग बॉस का विजेता बनता देखना चाहते थे। इन 5 से 8 फीसदी लोगों का ये भी मानना था कि डेलनाज के बजाय राजीव को घर से बेघर होना चाहिए था।
विज्ञापन


इन सबके अलावा 10 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इससे कोई मतलब नहीं कि बिग बॉस का विजेता कौन होगा, वे इस शो को बाकी शोज की तरह सामान्य रूप से लेते हैं। अब देखना होगा कि ग्रांड फिनाले के फाइनल तक इन पांच प्रतिभागियों में से कौन पहुंचता है और कौन विजेता बनता है। बहरहाल जनता की नजरों में तो इमाम विजेता हो ही गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आप भी बिग बॉस के घर में मौजूद अपने पसंदीदा प्रतिभागी को अपना वोट देना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed