फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Professor Pandey Ke Paanch Parivaar Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah director Malav Rajda announced new show

PPKPP: 'तारक मेहता' का साथ छोड़ मालव राजदा ने किया नए शो का एलान, एक बार फिर करेंगे लोगों का मनोरंजन

Wed, 25 Jan 2023 05:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 25 Jan 2023 05:50 PM IST
सार

'तारक मेहता' को 12 लोग छोड़ चुके हैं, जिनमें इसके डायरेक्टर मालव राजदा भी हैं। इस खबर को सुनकर फैंस को झटका लगा था, लेकिन मालव राजदा एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं।

विज्ञापन
Professor Pandey Ke Paanch Parivaar Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah director Malav Rajda announced new show
मालव राजदा - फोटो : social media

विस्तार

सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर किरदार घर-घर में प्रसिद्ध है। जेठालाल से लेकर बाघा तक दर्शकों को हर किसी की जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता बनी रहती है। लेकिन बीते काफी समय से  पिछले 14 साल से जुड़े किरदार असित मोदी के इस शो को छोड़कर जा रहे हैं। अभी तक 'तारक मेहता' को 12 लोग छोड़ चुके हैं, जिनमें इसके डायरेक्टर मालव राजदा भी हैं। इस खबर को सुनकर फैंस को झटका लगा था, लेकिन मालव राजदा एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं। अगर कोई सोच रहा है कि मालव ने फिर एक बार 'तारक मेहता' का निर्देशन करने का मन बना लिया है, तो वह बिल्कुल गलत है। दरअसल, मालव राजदा एक नए शो के साथ, नए समय पर और एक नए चैनल पर फिर से लोगों को गुदगुदाने के लिए लौट रहे हैं।   

विज्ञापन

Professor Pandey Ke Paanch Parivaar Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah director Malav Rajda announced new show
मालव राजदा का नया शो - फोटो : social media

मालव राजदा ने किया नए शो का एलान
मालव राजदा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए शो का एलान किया है। मालव राजदा 'प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार'  नामक शो के साथ लोगों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर मालव ने इसका एक प्रोमो भी साझा किया है, जिसमें संदीप आनंद मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। सामने आए प्रोमो में बेचारे नंदू पांडे अपने परिवार के कारण परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। उनके हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो की कहानी और कॉमेडी दोनों ही बहुत ज्यादा दिलचस्प होने वाली है।  
Pathaan Movie Live Updates: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Professor Pandey Ke Paanch Parivaar Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah director Malav Rajda announced new show
मालव राजदा का नया शो - फोटो : social media

मालव राजदा की नई कोशिश
शो के प्रोमो को साझा करते हुए मालव राजदा ने लिखा, '14 साल रात 8.30 बजे दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश की है... यही कोशिश दंगल 2 पर सोमवार से शनिवार, 6 फरवरी से फिर से शुरू होने वाली...एक मजेदार सवारी के लिए तैयार रहें....पेश है हमारा नया शो प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार।' प्रोमो और मालव के कैप्शन के अनुसार उनका यह नया शो 'दंगल 2' पर प्रसारित किया जाएगा और इसका प्रसारण 6 फरवरी से शुरू होगा। शो की स्टार कास्ट की बात करें तो 'प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार' में संदीप आनंद के अलावा, शो के कलाकारों में जय पाठक, सोनू चंद्रपाल, जयश्री सोनी, सोनिया कौर, मधुश्री शर्मा और प्रभा कौर शामिल हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malav Rajda (@malavrajda)

विज्ञापन

Professor Pandey Ke Paanch Parivaar Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah director Malav Rajda announced new show
मालव राजदा - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों छोड़ा 'तारक मेहता' का साथ
मालव राजदा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की शुरुआत से ही इसका निर्देशन कर रहे थे, लेकिन पिछले साल इसे अलविदा कहकर शो के साथ ही इसके दर्शकों को भी निर्देशक ने गहरा सदमा दिया था। मालव राजदा ने शो छोड़ने के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'यह एक कठिन फैसला था लेकिन एक सोच समझकर मैं यह निर्णय लिया था। मैं उस जोन में थोड़ा ज्यादा ही स्थिर हो गया था। आगे के विकास और उन्नति के लिए यह फैसला लिया। मैं अपना बेस्ट नहीं दे पा रहा था।'
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed