फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Priyanka Chahar Choudhary cringe dialogue delivery in Naagin 7 netizens reaction goes viral

'नागिन 7' में अपनी डायलॉग डिलीवरी को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चाहर चौधरी, नेटिजन्स बोले- 'नागिन को बर्बाद...'

Fri, 20 Feb 2026 08:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 20 Feb 2026 08:34 PM IST
सार

Priyanka Chahar Choudhary Trolled By Netizens: प्रियंका चाहर चौधरी को 'नागिन 7' में उनके हालिया प्रदर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहै है। दर्शकों ने उनके संवाद बोलने के तरीके को शर्मनाक बताया।

विज्ञापन
Priyanka Chahar Choudhary cringe dialogue delivery in Naagin 7 netizens reaction goes viral
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चाहर चौधरी निर्माता एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 7' में मुख्य भूमिका में टीवी पर वापस आई हैं। शुरू में लोगों ने उनकी एक्टिंग और 'नागिन' के लुक की काफी तारीफ की थी। लेकिन हाल ही में शो का एक सीन वायरल हुआ है, जिसमें प्रियंका के डायलॉग डिलीवरी पर नेटिजन्स सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

डायलॉग डिलीवरी को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका
'नागिन 7' में एक सीन में प्रियंका चाहर चौधरी 'नागिन' के रूप में एक भ्रष्ट पुलिस वाले को पीटते हुए उसकी गलतियां गिनाती हैं। यह एक लंबा संवाद वाला सीन है। इस सीन को देखने के बाद कई दर्शक निराश हो गए और सोशल मीडिया पर प्रियंका की डायलॉग बोलने की स्टाइल की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Wtf was this? Such a big letdown
by u/Expensive-Split-3248 in IndianTellyTalk

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स की राय
कई यूजर्स ने पिछली नागिन (जैसे मौनी रॉय और अदा खान) की तुलना में प्रियंका को कमतर बताया और कहा कि उन्होंने बहुत ऊंचा स्टैंडर्ड सेट किया था।

  • कुछ यूजर्स ने लिखा, 'मौनी रॉय और अदा खान वापस आ जाओ, यह तो ऐसा लग रहा है जैसे स्कूल का बच्चा भाषण दे रहा हो'
  • दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत खराब है, असहनीय'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'नागिन की विरासत बर्बाद कर दी, डायलॉग डिलीवरी बहुत घटिया है'
  • एक और यूजर ने लिखा, 'स्क्रिप्ट बेहतर होनी चाहिए थी, प्रियंका ठीक काम कर रही हैं'
विज्ञापन

प्रियंका चाहर चौधरी का करियर
प्रियंका चाहर चौधरी को 'उड़ारियां' सीरियल से फेम मिला। 'बिग बॉस 16' में भी उन्होंने हिस्सा लिया और अपनी बेबाकी के लिए काफी पसंद की गईं। उसके बाद कुछ म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में काम किया। दो साल बाद 'नागिन 7' से टीवी पर कमबैक किया है। यह शो 'नागिन' फ्रेंचाइजी का सातवां सीजन है। कहानी में एक नागिन बदला लेती है और इस बार एक ड्रैगन से भी सामना होता है। इसमें नामिक पॉल और कनिका मान भी हैं। 


यह भी पढ़ें: नीम करोली बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' का पोस्टर हुआ रिलीज, 'डिवाइन डेटूर' से प्रेरित है फिल्म; जानें रिलीज डेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed