{"_id":"6fc892978bb7e3f17454c767405bae73","slug":"pratyusha-banerjee-files-complaint-against-her-beau-makrand-malhotra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बालिका वधू' की आनंदी से हुई मारपीट, पुलिस शामिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बालिका वधू' की आनंदी से हुई मारपीट, पुलिस शामिल
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे की जानीमानी अदाकारा प्रत्यूषा बनर्जी के साथ उनके बॉयफ्रेंड ने मारपीट की है। प्रत्यूषा ने इसकी रिपोर्ट ओशियारा पुलिस थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रत्यूषा कलर्स पर प्रसारित 'बालिका वधू' धारावाहिक से चर्चा मिली है। जिसमें प्रत्यूषा ने बड़ी आनंदी का किरदार निभाया था। इस किरदार ने उनको घर-घर में प्रसिद्व कर दिया। बाद में प्रत्यूषा ने धारावाहिक छोड़ दिया। अब वह 'बिग बॉस7' में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
इससे पहले ही उनका अपने मुंबई के एक व्यवसायी बॉयफ्रेंड मकरंद मल्होत्रा से विवाद हो गया है। प्रत्यूषा ने रिपोर्ट में कहा है कि मकरंद ने उनके और उनके पिता के साथ खराब व्यवहार व मारपीट की है।
विज्ञापन
वहीं मकरंद ने इस आरोप को एक सिरे से नकारते हुए कहा है कि प्रत्यूषा किसी और के साथ डेटिंग कर रही हैं। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया है। मकरंद ने भी इसी थाने में प्रत्यूषा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।