फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Pearl V Puri Rape Case His close friend revels the actor is still in shock

नाबालिग से रेप का मामला: पर्ल पुरी की दोस्त का खुलासा, ऐसे आरोप के बाद सदमे में हैं अभिनेता

Sat, 19 Jun 2021 04:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 19 Jun 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Pearl V Puri Rape Case His close friend revels the actor is still in shock
पर्ल वी पुरी, रश्मि आर्या - फोटो : Instagram

नागिन अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप मामले के आरोप में 4 जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पर्ल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 15 जून को इस अभिनेता को जमानत मिल गई थी। हालांकि उनके जमानत पर बाहर आने के बाद से अभी तक पर्ल के बारे में कोई खबर सामने नहीं आई थी, लेकिन अब उनकी एक दोस्त ने ये खुलासा किया है कि जबसे पर्ल अपने घर लौटे हैं वो बहुत ही अधिक सदमे में हैं। वो इस दर्द से उभर नहीं पा रहे हैं और बहुत ही शांत हैं। इस बात का खुलासा उनकी करीबी दोस्त रश्मि आर्या ने किया और साथ ही इस वक्त पर्ल की क्या हालत है उसका दर्द भी बयां किया।

विज्ञापन


पूरी तरह सदमें में हैं पर्ल वी पुरी 

एक बातचीत के दौरान रश्मि ने पर्ल के हालचाल देते हुए बताया कि 'पर्ल जबसे जमानत पर बाहर आए हैं वो बहुत अधिक सदमे में हैं। पर्ल बिलकुल निर्दोष हैं और बहुत ही ईमानदार लड़के हैं। मैं उनकी करीबी दोस्त हूं इसलिए मैं जानती हूं कि वो पूरी तरह से बेकसूर हैं और उनपर ये गंदे आरोप लगाए गए हैं।' आगे उन्होंने बातचीत में कहा कि 'हमें अपने देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और साथ ही ये उम्मीद है कि जल्द ही सच सबके सामने उजागर होगा।' रश्मि आर्या ने बताया कि पर्ल ने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है और साथ ही जिंदगी का एक बहुत बुरा दौर देखा है। हम सबकी बस यही दुआ है कि उनकी मां ठीक रहें। इससे ज्यादा हम अभी कुछ नहीं कह सकते। सच सबके सामने आएगा ये मेरी गारंटी है। हमें न्याय चाहिए। सच का एक बड़ा हिस्सा दुनिया के सामने आ चुका है जो नहीं आया वो भी सामने जल्द ही आएगा।

विज्ञापन

Pearl V Puri Rape Case His close friend revels the actor is still in shock
पर्ल वी पुरी, रश्मि आर्या - फोटो : Instagram

टीवी जगत से मिला पूरा सहयोग

पर्ल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें टीवी जगत से पूरा सहयोग मिला। एकता कपूर से लेकर अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अर्जुन बिजलानी, रिद्धिमा पंडित सहित टीवी जगत के कई कलाकारों ने नागिन अभिनेता का सहयोग किया। सभी ने पर्ल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए #ISTANDWITHPEARL का टैग किया। इसके अलावा पर्ल वी पुरी के प्रशंसकों ने भी अपने पसंदीदा अभिनेता का सहयोग किया और सोशल पर पर्ल के सहयोग में एक कैंपेन शुरू किया। इन टीवी कलाकारों के अलावा भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने पीड़िता की मां को टैग किया और साथ ही उनसे अपने पति की सच्चाई बयां करने के लिए कहा।

क्या था पूरा मामला
 
टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 4 जून की रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पीड़िता और उसके पिता ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का आरोप था कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। हालांकि पर्ल के दोस्तों का कहना था कि पर्ल ऐसी हरकत नहीं कर सकते और वो टेलीविजन जगत के सबसे सीधे अभिनेताओं में से एक हैं। इस मामले में वसई कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने भी कहा था कि इस अभिनेता के खिलाफ उनके पास सबूत हैं। फिलहाल पर्ल को 15 जून को बेल मिल गई थी और इस वक्त वो अपनी मां के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed