{"_id":"5b6d731a4f1c1bee748b8f08","slug":"parth-samthaan-demans-more-fees-than-hina-khan-for-kasauti-zindagi-ki-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का रोल निभाने वाले थे पार्थ, ऐन मौके पर मेकर्स को दे डाली धमकी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग बासु का रोल निभाने वाले थे पार्थ, ऐन मौके पर मेकर्स को दे डाली धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
पार्थ
एकता कपूर का टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' फिर से शुरू होने जा रहा है । कुछ दिन पहले ही एकता ने इस सीरियल का प्रोमो रिलीज किया था । जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था । कइयों को तो अपने बचपन की याद आ गई थी । सोशल मीडिया पर इस प्रामो की काफी तारीफ हुई थी । अब एक नई वजह से यह शो चर्चा में आ गया है ।
विज्ञापन
कसौटी
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरियल में पार्थ समथान, अनुराग बासु के रोल में नजर आने वाले थे । लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने प्रोड्यूसर्स के सामने डिमांड रखी है कि उन्हें हिना खान से ज्यादा फीस दी जाए । अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो ये सीरियल नहीं करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
कसौटी
पार्थ की बातों से लग रहा है कि सीरियल मिलते ही उनके भाव बढ़ गए हैं । पार्थ शो में लीड रोल निभा रहे हैं । ऐसे में उन्हें ये मंजूर नहीं कि हिना को उनसे ज्यादा फीस मिले । हिना खान शो में कोमोलिका की भूमिका निभा रही हैं । वहीं एरिका फर्नांडिस प्रेरणा के रोल में नजर आएंगी ।
एकता कपूर
बता दें कि हिना खान ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा की भूमिका निभाई थी । तभी से उनकी पॉपुलैरिटी आसमान पर पहुंच गई थी । हिना ने बिग बॉस में एंट्री के लिए भी सबसे ज्यादा फीस ली थी । अब देखना ये है कि एकता, पार्थ की डिमांड पूरी करेंगी या उनकी जगह कोई और हीरो कास्ट किया जाएगा ।