करिश्मा तन्ना ने साउथ इंडियन स्टाइल में मनाई गोद भराई की रस्म, पति वरुण ने शेयर किया वीडियो
Karishma Tanna Baby Shower Ceremony: करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने से पहले करिश्मा की गोद भराई की रस्म धूम धाम से मनाई गई। इसका खास वीडियो करिश्मा और उनके पति वरुण ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
विस्तार
टीवी की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस जोड़े ने अपने घर पर गोद भराई की रस्म रखी, जिसकी सुंदर तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार के करीबी लोग शामिल हुए और दोनों को ढेर सारा आशीर्वाद दिया।
गोद भराई की रस्म रही बेहद खास
करिश्मा की गोद भराई की रस्म पूरी तरह से साउथ इंडियन स्टाइल में की गई। गोद भराई के मौके पर करिश्मा पारंपरिक कपड़ों में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति वरुण ने भी पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहना है। पूरे कार्यक्रम स्थल को सुंदर फूलों से सजाया गया, जिससे वहां का माहौल एकदम जादुई लग रहा है। जैसे ही इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी गोद भराई की तस्वीरें शेयर कीं, वह तुरंत वायरल हो गईं।
View this post on Instagram
करिश्मा और वरुण की शादी फरवरी 2022 में हुई थी। शादी के चार साल बाद 2026 में दोनों ने फैंस के साथ माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर की है। दोनों ने सोशल मीडिया पर 'मॉम और डैड' लिखी हुई टोपियां पहनकर एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की थी और अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके घर अगस्त 2026 में नन्हा मेहमान आने वाला है।
यह भी पढ़ें: गुपचुप शादी की अफवाहों पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘सुबह से कॉल पे कॉल आ रहे’; फैंस से किया अनोखा वादा..