फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Paparazzi questions Karan Kundrra and Tejasswi Prakash about their marriage

Social Media: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से पैपराजी ने पूछा शादी से जुड़ा सवाल, कपल ने दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 02 Feb 2022 01:33 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 02 Feb 2022 01:33 AM IST
सार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी दोनों से उनकी शादी के बारे में पूछ रहे हैं और कपल ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।

विज्ञापन
Paparazzi questions Karan Kundrra and Tejasswi Prakash about their marriage
करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 खत्म हो गया है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश ने ट्रॉफी को अपने नाम किया है। प्रतीक सहजपाल शो के फर्स्ट रनरअप रहे हैं और करण कुंद्र दूसरे रनरअप रहे हैं। बिग बॉस में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों ने एक-दूसरे को डट करना शुरू कर दिया। खास बात ये है कि करण और तेजस्वी के रिश्ते को उनके घरवालों ने भी मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं, करण कुंद्रा के पिता ने ये बयान भी दिया था कि दोनों की जल्द ही शादी करवा सकते हैं, जिससे फैंस खुश हो गए थे। वहीं, अब करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपनी शादी के सवाल पर जवाब देते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों सार्वजनिक जगह पर स्पॉट होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों ही कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी प्रकाश व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं और करण कुंद्रा ने पिंक फुल स्लीव टी और ग्रे ट्राउजर कैरी किया हुआ है। इस वीडियो में दोनों ही पैपराजी से अच्छे से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में एक पैपराजी उनसे कहता है कि आपकी जोड़ी अच्छा लग रही है। इस पर करण कुंद्रा ‘थैंक्यू’ में जवाब देते हैं। इसके बाद एक पैपराजी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को जल्द ही शादी करने की बात कहता है। इस पर करण हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
 
करण कुंद्रा के पिता ने मीडिया संग बातचीत में दावा किया था कि करण और तेजस्वी जल्द ही शादी कर सकते हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पैपराजी करण के पिता से पूछते हैं, ‘तेजस्वी और करण के रिश्ते को तो मंजूरी दे दी है लेकिन अब शादी के बारे में क्या सोचा है आप लोगों ने? इस पर अभिनेता के पिता कहते हैं, ‘सब ठीक रहा तो जल्दी कर देंगे शादी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed