फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Once again look at the small screen series 'aahat'

एक बार फिर छोटे पर्दे पर होगी खौफनाक 'आहट'

Mon, 02 Feb 2015 04:10 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
Once again look at the small screen series 'aahat'

‘आहट’ फिर लौटने को तैयारछोटे पर्दे के सफल धारावाहिकों में शुमार किया जाने वाला सीरियल ‘आहट’ अपने पांचवें सीजन में लौटने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


सोनी एंटरटेनमेंट का यह सीरियल चार साल बाद 18 फरवरी से दर्शकों के बीच नई कहानियों के साथ आने को है। इस सीजन में इसका नाम होगा ‘आहट का साया’।
घ्घ् अनुसार, ‘हमने खास तौर पर 18 फरवरी की रात चुनी है क्योंकि उस दिन अमावस्या है और माना जाता है कि अमावस की रात को शैतानी शक्तियां जागृत होती हैं।’

अब यह देखना रोचक होगा कि पिछले चार सीजन में दर्शकों को डराने वाली आहट की कहानियां इस बार कितनी कामयाब होंगी।

अब चक्रवर्ती सम्राटअशोक छोटे पर्दे पर

Once again look at the small screen series 'aahat'

भारतीय इतिहास के महान सम्राटों में शुमार अशोक की कहानी छोटे पर्दे पर नजर आएगी। अशोक के बचपन से शुरू होने वाली यह कहानी कलर्स चैनल पर सोमवार से शुक्रवार तक रात नौ बजे आएगी।

कलर्स के सीईओ राज नाइक के अनुसार पहली बार भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सम्राट अशोक की कहानी विस्तार से दिखाई जाएगी। जिसमें उनके बचपन के दिनों से लेकर कलिंग का युद्ध और उससे भी आगे की यात्रा होगी। अशोक के बचपन की भूमिका ऐक्टर सिद्धार्थ निगम निभा रहे हैं।

सीरियल के शुरुआती एपिसोड बताएंगे कि मगध के राजा बिंदुसार के बाद एक योग्य शासक देने के लिए उनके महामंत्री चाणक्य कैसे जंगल में अशोक और उनकी मां को ढूंढ निकालते हैं। बिंदुसार सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के बेटे थे, जिनकी विदेशी पत्नी हेलन अपने बेटे के लिए सिंहासन चाहती थी।

मगध में सिंहासन की लड़ाई जब निर्णायक हो जाती है तब बालक अशोक अपनी मां के साथ राज्य लौटता है और हक की लड़ाई लड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed