फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Nitibha Kaul Finally Reveals Her Boyfriend Face Share Dreamy Proposal See These Pics And Videos

बिग बॉस 10 फेम नितिभा कौल ने बॉयफ्रेंड का फेस किया रिवील, दिखाई खूबसूरत प्रपोजल की झलक

Sat, 03 Jan 2026 02:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 03 Jan 2026 02:10 PM IST
सार

Nitibha Kaul Reveals Boyfriend Face: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नितिभा कौल ने एक साल की रिलेशनशिप के बाद अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा दिखाया है। साथ ही अपने प्रपोजल की झलक भी दिखाई है।

विज्ञापन
Nitibha Kaul Finally Reveals Her Boyfriend Face Share Dreamy Proposal See These Pics And Videos
नितिभा कौल का प्रपोजल - फोटो : इंस्टाग्राम-@nitibhakaul

विस्तार

बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नितिभा कौल ने नए साल के मौके पर अपने खूबसूरत प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही नितिभा ने अपने बॉयफ्रेंड के चेहरा भी रिवील कर दिया है। एक साल से अधिक समय तक उनकी पहचान छिपाए रखने के बाद नितिभा ने रिवील करने के लिए सबसे परफेक्ट वीडियो और तस्वीरें चुनीं।

विज्ञापन

प्रपोजल देख हैरान रह गईं नितिभा
नितिभा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं। प्रपोजल के वीडियो में नितिभा को फूलों से सजी जगह में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने एक छोटी सफेद ड्रेस और सफेद हील्स पहनी हुई हैं। जबकि उनके बॉयफ्रेंड (जिनका नाम अभी तक रहस्य बना हुआ है) ने भी मिलते-जुलते रंगों के कपड़े पहने थे। आंखों पर बंधी पट्टी हटाते बॉयफ्रेंड फूलों और अंगूठी के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। यह देखकर नितिभा पूरी तरह से हैरान रह गईं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nitibha Kaul (@nitibhakaul)


 

नितिभा ने बताया सबसे आसान हां
प्रपोजल का वीडियो साझा करते हुए नितिभा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने आज तक जितनी आसानी से 'हां' कहा है, यह सबसे आसान था। इस खूबसूरत दिन पर मेरे जीवन के प्यार ने मुझसे हमेशा के लिए शादी का प्रस्ताव रखा कई साल तक देर रात के फोन कॉल, एयरपोर्ट पर विदाई, अनगिनत आंसू और महाद्वीपों व टाइम जोन के पार एक-दूसरे से प्यार करने के बाद, इस पल ने हर पल को सार्थक बना दिया। नितिभा ने इसे अपने सपनों का प्रपोजल बताया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nitibha Kaul (@nitibhakaul)


 

एक साल से रिलेशनशिप में है कपल
नितिभा अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं। लेकिन उन्होंने कभी भी अपने फैंस को उनका चेहरा नहीं दिखाया। यह कपल एक साल से अधिक समय से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में था। नितिभा बिग बॉस 10 में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed