{"_id":"641defb88bbcb927c200ee63","slug":"nilu-kohli-husband-harminder-singh-kohli-death-dead-body-found-in-bathroom-read-here-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: अभिनेत्री नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन, बाथरूम में मिला शव","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दुखद: अभिनेत्री नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन, बाथरूम में मिला शव
Sat, 25 Mar 2023 12:16 AM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:16 AM IST
सार
एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। गुरुद्वारे से घर वापस लौटने के बाद हरमिंदर बाथरूम गए और वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
नीलू कोहली ,हरमिंदर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी जगत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। कई हिट टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। गुरुद्वारे से घर वापस लौटने के बाद हरमिंदर बाथरूम गए और वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई।घर में उस वक्त केवल हेल्पर मौजूद था। काफी देर होने के बाद जब उसने देखा तो वह अचेत अवस्था में थे, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घर
पर केवल मौजूद था हेल्पर
नीलू ने करीब दोस्त ने इस फोन पर बातचीत के दौरान इस दुखद घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे हरमिंदर गुरुद्वारा से घर लौटे थे। इसके बाद वह बाथरूम गए और वहीं पर उनकी मृत्यु हो गई। घटना के दौरान घर पर केवल उनका हेल्पर मौजूद था, जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तब उनके हेल्पर ने देखा तो वह अचेत अवस्था में बाथरुम में गिरे थे।
रविवार को होगा अंतिम संस्कार
इसके अलावा नीलू की दोस्त ने बताया कि उन्हें डायबिटीज की बीमारी थी, लेकिन वह गंभीर बीमारी रुप से बीमार नहीं थी। सबकुछ अचानक ही हो गया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा, क्योंकि उनका बेटा अभी बाहर है। बेटे के आने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
इन फिल्मों में आईं नजर
नीलू कोहली साल 1999 में आई फिल्म 'दिल क्या करे' में सपोर्टिंग रोल किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाबी सीरियल 'निम्मो ते विम्मो' में भी काम किया। टीवी सीरियल 'जय हनुमान' में भी उन्होंने काम किया। इसके अलावा वह साल 2022 में आई पीरियड ड्रामा मूवी 'जोगी' में दिखाई दी। एक्ट्रेस 'हिंदी मीडियम', 'हाउसफुल 2' और 'रन' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Rajkumar Rao: क्या प्लास्टिक सर्जरी करवा चुके हैं राजकुमार राव? अभिनेता ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब