फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Rao talks about rumours of his plastic surgery said after reading comments I just smile

Rajkumar Rao: क्या प्लास्टिक सर्जरी करवा चुके हैं राजकुमार राव? अभिनेता ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Fri, 24 Mar 2023 11:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 24 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Rao talks about rumours of his plastic surgery said after reading comments I just smile
राजकुमार राव - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'भीड़' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आज शुक्रवार 24 मार्च को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फैंस के बीच फिल्म का काफी क्रेज है। ऐसे में अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे और इसी दौरान उन्होंने अपनी प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों के लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन

Rajkumar Rao talks about rumours of his plastic surgery said after reading comments I just smile
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, कई बॉलीवुड सेलेब्स प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। हाल ही में राजकुमार राव पर भी आरोप लगाया गया था कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, जिसके लिए यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने ट्रोल्स को अपने अंदाज में करारा जवाब दिया है। इंटरव्यू के दौरान जब राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या आपने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है? इस पर अभिनेता ने इन खबरों का खंडन किया और इसे झूठा बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि नहीं भइया, मैंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है।

Akshay Kumar: अक्षय की फ्लॉप फिल्मों पर पूनम झावर ने दिया बयान, कहा- एक्टर सिर्फ साउथ की रीमेक मूवीज पर निर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkumar Rao talks about rumours of his plastic surgery said after reading comments I just smile
राजकुमार राव - फोटो : social media

जब अभिनेता से पूछा गया कि इन खबरों को सुनने के बाद आप कैसे रिएक्ट करते हैं? इस पर राजकुमार ने कहा कि कुछ नहीं, बस चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। इन कमेंट्स को पढ़कर मैं हंसने लगता हूं। यह अच्छी बात है कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही अभिनेता ने रिजेक्शन पर बात करते हुए कहा कि लुक्स को लेकर मुझे कई बार रिजेक्ट किया गया है। मुझे कई बार कहा गया कि मैं लंबा हूं। मेरी पर्सनालिटी नहीं है। मैं अजीब दिखता हूं, लेकिन मुझे लगता था कि एक्टिंग और काम ही एक ऐसी चीज है, जो आपको आगे ले जाती है। आपका टैलेंट बोलता है और कुछ नहीं।

Amitabh Bachchan: स्वस्थ नहीं होने पर भी शूटिंग पर लौटेंगे अमिताभ, बिग बी ने हेल्थ अपडेट साझा कर कही यह बात

विज्ञापन

Rajkumar Rao talks about rumours of his plastic surgery said after reading comments I just smile
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के फिल्मी करियर की बात करें तो फिल्म 'भीड़' में उनकी अदाकारी को फैंस पसंद कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भीड़' में राजकुमार राव के अलावा दिया मिर्जा और भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में हैं। अभिनेता कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। जल्द ही वह जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगे। इसके साथ अभिनेता की फिल्म 'स्त्री 2' में भी काम करते नजर आएंगे।
Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के 72 लाख रुपये चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की इतनी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed